फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP crime investigate of Sexual harassment victim and parents ate poison near SSP office varanasi

वाराणसी: दुष्कर्म पीड़िता ने माता-पिता के साथ खाया जहर, एसपी क्राइम करेंगे जांच

Tue, 24 Dec 2019 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
SP crime investigate of Sexual harassment victim and parents ate poison near SSP office varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी एसएसपी कार्यालय के पास सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी और उसके माता-पिता ने जहर खा लिया था। हालत गंभीर देख तीनों को बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी और उसके माता-पिता कलेक्ट्रेट गेट से पुलिस आफिस परिसर की ओर नहीं आए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को बताया कि पुलिस आफिस में लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कराई गई है। पूछताछ में पता लगा कि तीनों सर्किट हाउस के सामने ही मौजूद थे। दीनदयाल और बीएचयू अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, तीनों ने चूहा मारने वाली दवा जैसा कोई विषाक्त पदार्थ खाया है। तीनों ने विषाक्त पदार्थ खाने के बाद किसे मेसेज किया और किसने उन्हें उकसाया, इसकी जांच एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र करेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपी विशाल मौर्या और टीटीई जमीर आलम को जेल भेजा गया, उत्कर्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। किशोरी ने जो आरोप लगाए, वह सीसी कैमरे की फुटेज, कॉल डिटेल, होटल के रजिस्टर और स्टाफ के बयान के आधार पर सही नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि किशोरी बीते 19 अगस्त को कहीं जा रही थी तो कैंट स्टेशन पर टीटीई जमीर ने अकेले देख उससे पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी। इसकी वीडियो क्लिप है। सितंबर में किशोरी मुंबई गई और तीन अक्तूबर को घर लौटी। छह अक्तूबर को किशोरी अपने दोस्त विशाल के घर गाजीपुर गई और आठ अक्तूबर को मुंबई गई। मुंबई में जमीर के माध्यम से मुरारी यादव के परिवार के साथ रही।

जमीर ने मुरारी के खाते में पैसा भेजा तो किशोरी वापस बनारस आई और स्टेशन पर उसके पिता, भाई व विशाल उसे लेने गए। 18 अक्तूबर को किशोरी फिर मुंबई गई और 20 अक्तूबर को वहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर वह उनके साथ रहने लगी। पांच नवंबर को महिला के घर से किशोरी कहीं चली गई तो उन्होंने सात नवंबर को आरे गोरेगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इस दौरान भी किशोरी जमीर, उत्कर्ष, विशाल और अपने पिता के संपर्क में थी। इस बीच जमीर और उसकी पत्नी ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया कि उनसे कुछ लोग पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। रुपये न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

पिता को मेसेज भेज कर भाई ने की थी आत्महत्या
एसएसपी ने बताया कि किशोरी के भाई ने 19 अक्तूबर को गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसने पिता के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा था कि आप लोगों की कोई गलती नहीं है। मैं अपनी बहन की वजह से यह कदम उठा रहा हूं, हो सके तो माफ कर दीजिएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आई थी। किशोरी के पिता ने उत्कर्ष, जमीर और विशाल पर हत्या का आरोप लगाया तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि जांच में अब तक तीनों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष से लगाई थी गुहार
किशोरी और उसके पिता ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना चौबे से भी गुहार लगाई थी। किशोरी का कहना था कि जमीर अपनी ऊंची पहुंच के चलते मुकदमे को प्रभावित कर रहा है। इस पर उपाध्यक्ष ने एसएसपी से बात कर उन्हें मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने को कहा था।

पीड़ितों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजय राय
जहर खाने वाली युवती और परिजनों से पूर्व मंत्री अजय राय ने मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ है। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, मयंक चौबे, संजय सिंह डाक्टर, रोहित दुबे, अनुभव राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed