फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   South movies actress Shweta Awasthi reached Kashi Said got peace of mind after seeing Baba Vishwanath

फिल्म अभिनेत्री श्वेता अवस्थी पहुंचीं काशी: बोलीं- बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर मिला मन का सुकून

Thu, 06 Oct 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Oct 2022 10:53 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता अवस्थी ने गुरुवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। पहली बार काशी आई श्वेता अवस्थी का कहना था कि एयरपोर्ट से लेकर शहर तक काफी अच्छा लगा। 

विज्ञापन
South movies actress Shweta Awasthi reached Kashi Said  got peace of mind after seeing Baba Vishwanath
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता अवस्थी ने कहा कि जाना था केदारनाथ और आ पहुंची श्री काशी विश्वनाथ धाम। यह बाबा की ही कृपा है कि उन्होंने अपने यहां बुला लिया। बाबा के धाम की भव्यता देखकर सोचा भी नहीं था कि इतना सुंदर होगा बाबा का धाम...। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मन को बहुत शांति मिली है। गुरुवार को श्वेता ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन


इसके पूर्व श्वेता ने काशी प्रवास के दौरान गंगा आरती देखी और इसके बाद वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंची। श्वेता ने कहा कि देश में बाबा धाम की इतनी अधिक चर्चा है कि बाबा के धाम को देखने मैं भी काशी आ गई। पहली बार काशी आई श्वेता अवस्थी का कहना था कि एयरपोर्ट से लेकर शहर तक काफी अच्छा लगा। खासकर घाटों की सुंदरता और भी रमणीय लग रही है।

विज्ञापन

काशी बार-बार आने का करता है मन

बोटिंग के दौरान घाटों की खूबसूरती देखने लायक थी। मन करता है कि काशी बार-बार आऊं। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद वह बाबा कालभैरव का भी दर्शन करने पहुंचीं। उनके साथ हैदराबाद से सुदेश भी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed