फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sorahiya fair postponed due to corona infection

कोरोना संक्रमण के कारण सोरहिया मेला स्थगित

Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sorahiya fair postponed due to corona infection
काशी के लक्खा मेले में शुमार सोरहिया मेला लगातार दूसरे साल भी नहीं सजेगा। भगवती लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष रूप से किया जाने वाले 16 दिवसीय सोरहिया का मेला इस वर्ष भी स्थगित रहेगा। कोरोना के कारण पिछले साल भी यह आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि इस बार श्रद्धालुओं को माता लक्ष्मी के दर्शन मिलेंगे।
विज्ञापन

लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर के महंत पं. शिवप्रसाद पांडेय ने बताया कि इस वर्ष महालक्ष्मी व्रतानुष्ठान की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। महिलाएं व्रत का अनुष्ठान तो घरों में करेंगी, लेकिन मंदिर परिक्षेत्र में मेला नहीं लगेगा। इन दिनों में भगवती के दर्शन तो मिलेंगे, लेकिन भीड़ नियंत्रित रखने के लिए परिक्रमा पर रोक लगा दी गई है। महंत ने बताया कि सोरहिया का मेला काशी के पारंपरिक मेलों में एक है।
विज्ञापन

महालक्ष्मी के पूजन और व्रत का नाम सोरहिया पड़ा क्योंकि इसमें 16 के अंक का विशेष महत्व है। 16 दिन के व्रत और पूजन में 16 आचमन के बाद देवी विग्रह की 16 परिक्रमा की जाती है। माता को 16 अक्षत, 16 दूर्वा और 16 पल्लव अर्पित किए जाते हैं। व्रत के लिए 16 गांठ का धागा धारण किया जाता है। प्रत्येक दिन 16 शब्द की कथा सुनी जाती है। 16वें दिन जीवितपुत्रिका या ज्यूतिया के निर्जल व्रत के साथ पूजन का समापन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed