फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra youth climbed hypertension tower to demand for Manrega work investigations

सोनभद्र: मनरेगा कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

Sun, 06 Dec 2020 09:01 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 06 Dec 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra youth climbed hypertension tower to demand for Manrega work investigations
हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक। (लाल घेरे में)

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी ग्राम पंचायत में हुए मनरेगा के कार्यों की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक युवक रविवार को हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक ने शिकायत की जांच करने और पूर्व में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस, विद्युत पारेषण विभाग के अधिकारी युवक को मनाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


रविवार को दोपहर में किसी समय टावर पर चढ़े देवरी गांव निवासी विजय गुप्ता का कहना है कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में काफी गड़बड़ी की गई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, हर बार जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। विरोध पर उसे धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन

उधर, जैसे ही युवक के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की सूचना मिली, पुलिस और विद्युत पारेषण विभाग में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे म्योरपुर और बभनी थाने की फोर्स पहुंच गई और युवक को उतारने के लिए मान मनौव्वल शुरू कर दिया।

विद्युत पारेषण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह विकास महकमे के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। म्योरपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि युवक को उतारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और युवक को उतारने का प्रयास चल रहा है। 

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उपायुक्त मनरेगा तेजभान सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर मामले की जांच की गई थी। बीडीओ को सात लोगों से रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। कुछ ऐसे मजदूर थे, जिनका कुछ भुगतान तकनीकी गड़बड़ी के चलते दूसरे बैंक में चला गया था, उसको खोजकर संबंधित मजदूर के खाते में भेजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed