फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra's proposed special news

सोनभद्र की प्रस्तावित खास खबर

Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's proposed special news
सोनभद्र। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम समाज की भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कराने का फैसला किया है। यह निर्माण मनरेगा और क्षेत्र पंचायत की निधि से कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने चारों तहसीलों के एसडीएम को जमीनों को चिह्नित कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

6788 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले जिले की जनसंख्या 1862612 है। इसमें 9,73,480 पुरुष तथा 8,89,132 महिलाएं है। कुल जनसंख्या में 421661 अनुसूचित जाति तथा 385018 अनुसूचित जाति की है। जिले में 369873.3 हेक्टेयर वन भूमि है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 61.2 प्रतिशत है। जिले में वर्तमान में राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल तहसील और दस विकास खंड हैं। आबादी वाले गांवों की संख्या 1363 है। आबादी विहीन गांवों की संख्या 1441 है। जनपद की वर्ष 2011 में साक्षरता दर 64 प्रतिशत है। जिले में अधिकांश गरीब तबके लोग निवास करते हैं। सुविधाओं की कमी के कारण गरीब बच्चों की खेल प्रतिभा निखर नहीं पाती। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद ब्लॉक क्षेत्रों में स्टेडियम के लिए सरकारी भूमि की तलाश तेज कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed