{"_id":"612e71f18ebc3e79f95363f2","slug":"sonbhadra-police-dance-on-obscene-songs-in-beejpur-police-station-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: थाने में अश्लील गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: थाने में अश्लील गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Tue, 31 Aug 2021 11:46 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:46 PM IST
सार
बीजपुर थाने का मामला, जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी मर्यादा भूले। अफसरों ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
विस्तार
मौका श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का था। भक्ति गीत बजने थे मगर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के बीजपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने हद कर दी। जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्विअर्थी भोजपुरी गीतों पर खूब ठुमके लगे। शराब के नशे में धुत होकर कुछ पुलिसकर्मी भी झूमते नजर आए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो उच्चाधिकारी भी हरकत में आए। अफसरों ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
सोमवार की रात बीजपुर थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित था। रात 12 श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले नाच गाना चल रहा था। भक्ति भाव में लीन होकर लोग पूजा-अर्चन करते रहे। बड़ी संख्या में आम लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रात 12 बजे जन्म के बाद पूजन अर्चन कर लोग घरों को गए तब पुलिसकर्मियों का डांस शुरू हो गया।
विज्ञापन
डीजे की धुन पर भोजपुरी के द्विअर्थी गीत बजाकर वह जमकर थिरके। इसमें कुछ नशे में भी धुत थे। मंगलवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो चर्चाएं शुरू हो गईं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीएन सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो में शामिल पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर सभी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन