फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra: Obra thermal project to become largest power plant, plans to generate 2320 MW power by 2022

सोनभद्र: ओबरा तापीय परियोजना बनेगा सबसे बड़ा बिजलीघर, 2022 तक 2320 मेगावाट बिजली बनाने की योजना

Sun, 03 Jan 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Obra thermal project to become largest power plant, plans to generate 2320 MW power by 2022
ओबरा तापीय बिजली परियोजना। - फोटो : सोशल मीडिया।

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तापीय परियोजना रही सोनभद्र जिले की ओबरा एक बार फिर से बड़ी परियोजना बनने की ओर अग्रसर है। अगर सब कुछ प्लानिंग के अनुसार ठीक रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में इसकी क्षमता 3920 मेगावाट हो जाएगी।

विज्ञापन

इसको लेकर उत्पादन निगम द्वारा धरातल पर काम शुरू भी किया जा चुका है। कोरोना की वजह से इसमें रुकावट आई है, लेकिन नए वर्ष में इसमें तेजी की संभावना है। अनपरा-ई में स्थापित होने वाली 800 मेगावाट की एक मात्र इकाई के ओबरा में स्थापित किए जाने की योजना के कारण ओबरा में कुल चार हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली पैदा होगी।
विज्ञापन



फिलहाल, निर्माणाधीन 1320 मेगावाट के ओबरा-सी की 660 मेगावाट क्षमता की पहली यूनिट के अक्तूबर 2021 तक और 660 मेगावाट की दूसरी यूनिट के अप्रैल 2022 तक पूरे होने का अनुमान है। इनके चालू होने पर ओबरा की क्षमता 2320 मेगावाट हो जाएगी। उधर, ओबरा-डी के तहत 800-मेगावाट वाली दो इकाइयों की स्थापना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद की सबसे पुरानी तापीय परियोजना रही ओबरा के चल रहे विस्तारीकरण के तहत प्रस्तावित ओबरा-डी के निर्माण के बाद ओबरा परियोजना की कुल क्षमता 3920 मेगावाट हो जाएगी। ओबरा-डी के लिए एनटीपीसी द्वारा ओबरा कॉलोनी परिसर के लिहाज से फिजीबिलिटी रिपोर्ट व डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है।

योजना के तहत परियोजना कॉलोनी के सभी सेक्टरों का टोपोग्राफिकल सर्वे शुरू हो चुका है। उत्पादन निगम द्वारा परियोजना कालोनी के सेक्टर 1, 2, 3, 4, 8 एवं 9 का टोपोग्राफिकल सर्वे कराया गया है। इस सर्वे का उपयोग प्रस्तावित ओबरा-डी के लिए बनाए जाने वाले फिजिबिलिटी रिपोर्ट व डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में किया जा रहा है।

फिलहाल नए प्रस्ताव के तहत 2027 तक पहली इकाई और 2030 तक दूसरी इकाई के स्थापना की योजना है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अदालत वर्मा ने बताया कि इन नई इकाइयों की स्थापना के बाद ओबरा तापीय परियोजना 80 के दशक के बाद एक बार फिर एशिया में सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाली बिजली परियोजनाओं में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed