{"_id":"5e366e0f8ebc3e68105ce310","slug":"sonbhadra-bolero-fell-into-the-ditch-uncontrollably-half-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभ्रदः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभ्रदः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, आधा दर्जन घायल
Sun, 02 Feb 2020 12:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभ्रद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभ्रद
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव के पास शनिवार की रात कनहर सिंचाई परियोजना के नहर पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रेलवे द्वारा कराए जा रहे दोहरीकरण के कार्य में लगे छह कर्मचारी एक बोलेरो में सवार होकर केवाल गांव में नहर किनारे की पटरी से जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमे बैठे सिकंदर 27 औरंगाबाद बिहार, सुशील पांडेय 42 निवासी रेनुकूट, राजेंद्र 25 निवासी टेढा दुद्धी, राजकुमार 42 निवासी टेढा दुद्धी, दीपक 30 निवासी भागलपुर,अविनाश तिवारी 27 निवासी धवाईया, रीवा, मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सूचना पर पहुंचे परियोजना कर्मी परियोजना की गाड़ी से ही लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां मौजूद डॉ राजीव कुमार ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन