{"_id":"60dc2a1f8ebc3e72db02a627","slug":"son-ran-away-from-home-after-father-did-not-give-10-rupees-in-varanasi-police-recovered-after-get-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पिता ने नहीं दिए 10 रुपये तो बेटा घर छोड़ कर भागा, सूचना के बाद पुलिस ने एक घंटे में बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पिता ने नहीं दिए 10 रुपये तो बेटा घर छोड़ कर भागा, सूचना के बाद पुलिस ने एक घंटे में बरामद किया
Wed, 30 Jun 2021 01:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:54 PM IST
सार
वाराणसी में पिता से नाराज होकर एक 14 वर्षीय बेटा मंगलवार की रात घर से भाग गया। बुधवार सुबह किशोर के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस एक घंटे के अंदर उस किशोर को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने किशोर को समझाया और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित सफाई बस्ती के संदीप कुमार ने बुधवार सुबह 10 बजे स्थानीय चौकी पुलिस को सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय बेटा अमित कुमार मंगलवार की रात नौ बजे से घर से गायब है। सूचना पाकर तत्काल दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह कार्यवाही में जुट गए। सीसीटीवी के माध्यम से एक घंटे के भीतर ही किशोर का पता लगा लिया गया।
विज्ञापन
किशोर को लंका स्थित श्यामल रेस्टोरेंट के पास से सकुशल बरामद किया। अमित ने बताया की वह अपने पिता से बीती रात 10 रुपये की मांग की थी। पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वह नाराज होकर खुद ही कमाने की नीयत से निकल गया। चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने किशोर को समझाया और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन