फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solver gang busted in TET STF caught Lalit of Jaunpur and Anurag of Sonbhadra

टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंड़ाफोड़ः  एसटीएफ ने जौनपुर के ललित और सोनभद्र के अनुराग को दबोचा

Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ ने टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए रविवार को प्रयागराज से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Solver gang busted in TET STF caught Lalit of Jaunpur and Anurag of Sonbhadra
एसटीएफ की गिरफ्त में सोनभद्र निवासी अनुराग कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीईटी पेपर में सॉल्वर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए यूपी एसटीएफ ने रविवार को जौनपुर के ललित कुमार यादव और सोनभद्र के अनुराग कश्यप को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। ललित अभ्यर्थी तो वहीं अनुराग दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। बनारस के सोनू कुमार की तलाश एसटीएफ कर रही है।  

विज्ञापन


एसटीएफ प्रयागराज इकाई के अनुसार प्रयागराज के झूंसी न्याय नगर स्थित डीएनएमएस गर्ल्स इंटर कालेज केंद्र पर सुबह की प्रथम पाली में सोनभद्र चोपन के दल्ला नई बस्ती निवासी अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किया गया। यह शंकरगढ़ के रहने वाले अजय सिंह पटेल के कहने पर ढाई लाख रुपये के लिए सॉल्वर बनकर परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर व्हाट्सएप चैट और सीडीआर के जरिए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। वहीं एसटीएफ लखनऊ इकाई ने प्रयागराज झलवा स्थित सरोजनी देवी गर्ल्स इंटर कालेज में अभ्यर्थी ललित कुमार के स्थान पर सॉल्वर बनकर परीक्षा दे रहे बिहार नालंदा निवासी रंजय कुमार को पकड़ा।

 

Solver gang busted in TET STF caught Lalit of Jaunpur and Anurag of Sonbhadra
एसटीएफ की गिरफ्त में जौनपुर निवासी ललित कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच परीक्षा केंद्र के बाहर से ललित यादव को गिरफ्तार किया गया। जौनपुर के पवारा थाना अंतर्गत उमरगंज के रहने वाले ललित यादव के प्रथम पाली की परीक्षा बिहार नालंदा निवासी बिट्टू सिंह ने दिया था, जिसकी एसटीएफ को तलाश है। एटीएफ की पूछताछ में आरोपी ललित ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए रंजय के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किया था।

सोनू को ढूंढ़ रही यूपी एसटीएफ

 टीईटी पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह में मुख्य भूमिका निभाने वाले बनारस के सोनू कुमार की तलाश तेज हो गई है। एसटीएफ वाराणसी इकाई और लखनऊ इकाई सोनू की खोजबीन में जुट गई है। पकड़े गए अभ्यर्थियों ने एसटीएफ की पूछताछ में यह कबूला है कि बनारस के रहने वाले सोनू ने ही परीक्षा में सॉल्वर का इंतजाम किया है।

वाराणसी और प्रयागराज में सॉल्वर बैठाने की उसकी योजना बनी थी। अधिकतर सॉल्वर पटना से ही बुलाए गए थे। एसटीएफ लखनऊ इकाई के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना मिली थी कि वाराणसी और प्रयागराज में असली अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा देने की योजना है।

बनारस में रहने वाले सोनू कुमार द्वारा बिहार से सॉल्वर बुलवाया गया है। इसी क्रम में जौनपुर के रहने वाले अभ्यर्थी ललित यादव की जानकारी हुई। प्रयागराज स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर से ललित यादव को गिरफ्तार किया गया। सोनू के संपर्क में रहे सोनभद्र डाला निवासी अनुराग को भी सॉल्वर के रूप में प्रयागराज से दबोचा गया। सभी ने सोनू के नाम पर मुहर लगाई। वहीं बिहार नालंदा के रहने वाले रंजय कुमार और बिट्टू सिंह सहित अन्य कई सॉल्वरों से सोनू के कनेक्शन मिले हैं। 
 

ढाई लाख रुपये पर सेट हुए थे सॉल्वर

टीईटी पेपर में एक सॉल्वर को ढाई लाख रुपये पर सेट किया गया था। जबकि एक अभ्यर्थी से पांच लाख रुपये सॉल्वर गिरोह ने तय किए थे। परीक्षा देने के लिए सॉल्वरों को खाते में 50 हजार रुपये दिए गए थे तो वहीं परीक्षा बाद दो लाख रुपये और खाते में भेजे जाते। जबकि गिरोह ढाई लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी अपने पास रखता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed