फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Soldiers rushed enthusiastically to become young

सैनिक बनने के लिए उत्साह से दौड़े युवक

Wed, 03 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Soldiers rushed enthusiastically to become young
सेना भर्ती के दूसरे दिन मंगलवार को भी युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। छावनी परिषद के रणबांकुरे स्टेडियम में सैनिक बनने का ख्वाब संजोए  गोरखपुर जिले के 7049 अभ्यर्थी पहुंचे। लंबाई कम होने के कारण 922 बाहर हो गए। टोकन बांटने के बाद शुरू हुई दौड़ में हर किसी ने पूरी ताकत लगाई। 713 अभ्यर्थी सफल रहे। अब अगले चरण में इनकी शारीरिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के चौरी चौरा, खजनी और सहजनवां तहसील के  7049 युवाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दो फरवरी की भर्ती के लिए हुआ था। इनमें से 922 को लंबाई कम होने की वजह से दौड़ से पहले ही बाहर कर दिया गया। शेष जो बचे उन्हें भोर से ही टोकन देना शुरू किया गया। कुल 6127 युवकों को टोकन दिया गया। छह बजे से दौड़ शुरू कराई गई।
विज्ञापन


एक बार में ढाई सौ से तीन सौ अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। सभी को चार सौ मीटर मैदान का चार चक्कर लगाना था। दोपहर एक बजे तक चली दौड़ में 713 अभ्यर्थी सफल रहे। बता दें कि यह सभी अभ्यर्थी एक दिन पहले सोमवार को ही वाराणसी आ गए थे। कई ने छावनी क्षेत्र में खुले आसमान तले तो कई ने कैंट स्टेशन की डॉरमेट्री और बस अड्डे पर रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed