{"_id":"67cb3434de1759f38b0ae079","slug":"software-will-save-files-from-getting-lost-birth-death-certificate-nagar-nigam-varanasi-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : फाइलों को गुम होने से बचाएगा सॉफ्टवेयर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ा है मामला; निगम करेगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : फाइलों को गुम होने से बचाएगा सॉफ्टवेयर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ा है मामला; निगम करेगा ये काम
Sat, 08 Mar 2025 03:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 03:31 AM IST
सार
नगर निगम अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए सख्त हो गया है। निगम एक साॅफ्टवेयर तैयार करवा रहा है। इससे आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nagar Nigam Varanasi: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े आवेदनों की फाइलों गुम होने से बचाने के लिए साॅफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। यह साॅफ्टवेयर नगर निगम की ओर से तैयार किया जा रहा है। इसमें जोनों और मुख्यालय में आने वाले आवेदनों की फाइलों का नंबर दर्ज होगा। इससे फाइलों के गुम होने की आशंका समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
साॅफ्टवेयर नगर निगम की ओर से संचालित होगा। नंबर दर्ज होने के साथ संबंधित जोन का भी जिक्र होगा ताकि भविष्य में इन फाइलों को खोजने में आसानी हो। दरअसल पूर्व में जन्म-मृत्यु से जुड़े फाइलों के गुम होने से प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित हो गए थे। इन फाइलों को खोजकर लंबित फाइलों का निबटारा कराया गया।
विज्ञापन
बावजूद इसके अब भी तकरीबन 500 से अधिक फाइलों के आवेदन लंबित हैं। जिनकी जांच प्रक्रिया चल रही है। एक साल से ऊपर के प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए मुख्यालय और बाकी लोग जोनल कार्यालय पर आवेदन करते हैं। इनका सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन
ये फाइलें जोनल कार्यालय से तहसील और तहसील से जोनल कार्यालय से होकर मुख्यालय आती है। कई बार यही फाइलें गुम हो जाती हैं। जिसे खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को सहेजने के लिए कंप्यूटर सेल की ओर से साॅफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इस साफ्टवेयर की मदद से जोन और मुख्यालय के सभी आवेदनों का एक नंबर होगा। इससे खोजने में आसानी होगी।