{"_id":"64fda6b8e536f2f4630010d6","slug":"snatching-in-varanasi-in-daylight-with-beauty-parlor-owner-bike-riding-miscreant-ran-away-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ब्यूटी पार्लर संचालिका से सरेराह छिनैती, पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ब्यूटी पार्लर संचालिका से सरेराह छिनैती, पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Sun, 10 Sep 2023 04:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:51 PM IST
सार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना सीसी कैमरे में कैद है। इसका फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लाल घेरे में बाइक सवार बदमाश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना सीसी कैमरे में कैद है। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। ब्यूटी पार्लर संचालिका के मुताबिक, साल भर के अंदर उसके साथ दूसरी बार इस तरह की घटना घटी है।
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी अनिल राव की पत्नी मंजू देवी काजीसराय में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। अनिल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे मंजू ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने आपस में कुछ बातचीत की। उसके बाद एक युवक आया और मंजू का पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
महिला जबतक कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश बाइक सवार दोस्त के साथ फरार हो गया। अनिल के बेटे ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक, बैग में एक मोबाइल, एक अंगूठी और करीब 500 रुपये नगद रखे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
छिनैती की पूरी घटना पास में ही मार्बल की एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज वायरल है। अनिल ने बताया कि वो इस मामले में पुलिस को तहरीर देंगे। चौकी प्रभारी हरहुआ विकास सिंह ने कहा कि छिनैती की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मिली। पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।