{"_id":"69cab937ddb1bcf3ae08e19a","slug":"smart-meters-installed-in-1-74-lakh-homes-in-varanasi-security-deposits-to-be-adjusted-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: वाराणसी में 1.74 लाख घरों पर लगा स्मार्टमीटर, समायोजित होगी सिक्योरिटी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: वाराणसी में 1.74 लाख घरों पर लगा स्मार्टमीटर, समायोजित होगी सिक्योरिटी धनराशि
Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में 1.74 लाख घरों पर स्मार्टमीटर लग गया है। यहां सभी उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसे लेकर बिजली निगम के एमडी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिये बिजली कटने, खर्च की जानकारी का अलर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फेंस करते प्रबंध निदेशक शंभू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में बिजली निगम की ओर से सभी उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसमें नया कनेक्शन लेने वालों के साथ ही पुराने उपभोक्ताओं के मीटर भी बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। जिले में अब तक 1,74,569 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं के परिसरों पर निशुल्क स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि जिनके वहां स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, वहां पहले से लगे मीटर की सिक्योरिटी में जमा धनराशि को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत स्मार्ट मीटरिंग योजना में कुल 73,27,988 उपभोक्ताओं के वहां मीटर लगाने के लिए दो एजेंसी काम कर रही हैं। इसमें जीएमआर काशी, वाराणसी प्रथम, द्वितीय, आजमगढ़ जोन और जीएमआर त्रिवेणी पर प्रयागराज प्रथम, प्रयागराज द्वितीय एवं मिर्जापुर जोन और जीनस पर गोरखपुर-प्रथम, गोरखपुर-द्वितीय, बस्ती जोन के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। काशी कलस्टर में 25,75,024 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के सापेक्ष अब तक 10,97,152 (42.3 प्रतिशत) मीटर लगाए गए हैं। इसमें वाराणसी में 1,74,569 मीटर शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं द्वारा प्रीपेड बिल भुगतान में निर्धारित विद्युत दरों पर 2 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। साथ ही कम बैलेंस, समाप्त बैलेंस, भुगतान आदि की हर दिन जानकारी मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट से मिल रही है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर मद में पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को बकाये में समायोजित किया जायेगा। अगर यदि कोई बकाया नहीं है तो उसे सीधे उपभोक्ताओं के प्रीपेड बैलेंस में जोड़ दिया जायेगा। पुराने पोस्टपेड बकाये का भुगतान उपभोक्ताओं की सुविधा अनुसार किश्तों में (10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत) प्रत्येक रिचार्ज में स्वतः समायोजित किया जा सकता है।
पहले 30 दिन तक बैलेंस समाप्ति पर नहीं कटेगी बिजली
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की ओर से स्मार्ट मीटर को लेकर किए जा रहे शिकायत पर कहा कि अनावश्यक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाव के लिए नो-डिस्कनेक्ट जोन भी निर्धारित किये गये हैं। इसके तहत स्मार्ट मीटर स्थापना के बाद पहले 30 दिन तक, बैलेंस समाप्त होने पर 3 दिन बाद तक हर दिन शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाशों की स्थिति में भी बैलेंस समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति जारी रहेगी।किसी तरह की समस्या पर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
पहले 30 दिन तक बैलेंस समाप्ति पर नहीं कटेगी बिजली
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की ओर से स्मार्ट मीटर को लेकर किए जा रहे शिकायत पर कहा कि अनावश्यक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाव के लिए नो-डिस्कनेक्ट जोन भी निर्धारित किये गये हैं। इसके तहत स्मार्ट मीटर स्थापना के बाद पहले 30 दिन तक, बैलेंस समाप्त होने पर 3 दिन बाद तक हर दिन शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाशों की स्थिति में भी बैलेंस समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति जारी रहेगी।किसी तरह की समस्या पर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।