फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Skeleton found in Sonebhadra forest police revealed dead body buried in forest after killing wife, missing case done

सोनभद्र के जंगल में मिले कंकाल का खुलासा: पत्नी की हत्या कर शव जंगल में दफनाया, करा दिया गुमशुदगी का केस

Wed, 08 Dec 2021 06:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Dec 2021 06:55 PM IST
सार

सोनभद्र के सिदहवां स्थित जंगल में दफन किया गया एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया। 

विज्ञापन
Skeleton found in Sonebhadra forest police revealed dead body buried in forest after killing wife, missing case done
सोनभद्र पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक माह पहले अनपरा क्षेत्र के  के सिदहवां गांव से लापता महिला के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला लापता नहीं हुई थी, बल्कि पति ने ही उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया था। पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद कर उसके पति व सास-ससुर को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अनपरा थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि तीन नवंबर को सिदहवां निवासी बबलू केवट व उसकी पत्नी शुगिया (28) के मध्य मारपीट हुई। सूचना पर शुगिया के मायके वाले सिदहवा पहुंच गए। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद मायके वाले बेटी को समझा-बुझाकर सुबह फिर आने की बात कहकर रात 9 बजे अपने घर लौट गए।
विज्ञापन


मायके वालों ने भी दर्ज कराया था केस
सुबह जब दोबारा सिदहवा पहुंचे तो बबलू ने बताया कि उनकी बेटी भाग गई है। उसके एक सप्ताह बाद वह खुद रोते-बिलखते अपने तीन बच्चों के लालन-पालन का हवाला देते हुए अनपरा थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच मायके वालों ने भी दामाद व ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी दौरान मंगलवार को एक स्थान पर महिला के कुछ वस्त्र पड़े मिले। वहां से उठ रही भीषण दुर्गंध के आधार पर पुलिस ने वहां खोदाई कराई तो वहां से महिला का कंकाल बरामद हुआ। मायके वालों ने बरामद कपड़े शुगिया के बताए। पुलिस की सख्ती पर बबलू टूट गया।

उसने बताया कि उसी की मार से  चोट लग जाने से शुगिया की मौत हो गई थी। बाद में परिजनों के परामर्श पर रात में ही उसने उसके शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर शाम पति बबलू केवट, ससुर रामअधीन व सास मनबसिया को देर शाम गिरफ्तार कर लिया और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed