फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sjega national festival of music and culture

गीत-संगीत से सजेगा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

Wed, 14 Dec 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sjega national festival of music and culture
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 17 दिसंबर से होने वाले ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ को नामी कलाकारों की शिरकत खास बनाएगी। इसमें अनुपम खेर से लेकर परेश रावल, शरमन जोशी और मनोज जोशी जैसे अभिनेता शिरकत कर रहे हैं। गिरिजा देवी से लेकर पंडित जसराज, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, निलाद्री कुमार, मनोज तिवारी समेत 200 कलाकारों की प्रस्तुतियां इस महोत्सव की खास कड़ी में शामिल हैं। प्रस्तुतियों के साथ ही इन नामी कलाकारों से देश से आने वाले युवाओं और बच्चों को काफी सीखने, समझने और अनुभव करने का पूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन



संस्कृति मंत्रालय की ओर से 17 से 24 दिसंबर तक बीएचयू में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, परेश रावल, शरमन जोशी और मनोज जोशी को आमंत्रित किया गया है। इसमें शरमन जोशी व हंगामा, हलचल और भागमभाग जैसी फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले मनोज जोशी के आने की स्वीकृति मिल गई है। महाभारत के ‘श्रीकृष्ण’ नीतिश भारद्वाज, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक वमन केंद्रे, पद्मश्री रतन थियम जैसे थिएटर कलाकार इस संस्कृति महोत्सव में आ रहे हैं। महोत्सव के तहत नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से स्वतंत्रता भवन में सात नाट्य प्रस्तुतियों होनी है। ये नाट्य प्रस्तुतियां इन कलाकारों द्वारा ही की जाएंगी। वहीं संस्कृति महोत्सव के तहत लोक संस्कृति की एक अलग छटा दिखाने वाले इस महोत्सव में मनोज तिवारी और मालिनी अवस्थी की भी प्रस्तुतियां चार चांद लगाएगी।
विज्ञापन



संगीत नाटक अकादमी की ओर से आठ शास्त्रीय नृत्य, वादन के साथ ही विख्यात कलाकारों की ओर से संगीत की जुगलबंदी का भी कार्यक्रम होना है। इसमें ही पंडित जसराज, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, निलाद्री कुमार, वायलिन वादक प्रो. एन राजम जैसे विश्वप्रसिद्ध कलाकारों के कार्यक्रम होने हैं। इसे लेकर मंगलवार को एलडी गेस्ट हाउस में मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी की बैठक हुई। बैठक में मालिनी अवस्थी भी शामिल रहीं। महोत्सव में बनारस के कलाकारों के साथ ही उभरते हुए कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएचयू में होने जा रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। परिसर में सड़कों की पैचिंग के साथ ही रंग रोगन का काम शुरू हो गया है। उधर सभी संस्थानों, संकायों और विभागों को अपनी उपलब्धियां सहेजने का भी काम मिल गया है। इस महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता भवन में विश्वविद्यालय के हर संस्थान, हर संकाय अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। इसे लेकर आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने सभी संकाय प्रमुखों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।

     

उधर महोत्सव के प्रमोशन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्रीय नाट्य टीमों को भी लगा दिया है। रंग भूमि और लक्ष्य नाट्य कला मंच की टीमों ने मंगलवार को बीएचयू परिसर में कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महोत्सव का प्रमोशन किया। विश्वनाथ मंदिर से लेकर, एलडी गेस्ट हाउस, ट्रामा सेंटर, सिंह द्वार, कमच्छा, मुगलसराय, सीर गोवर्धन में नुक्कड़ नाटक कर टीम ने लोगाें से महोत्सव में शिरकत करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान समेत नोटबंदी के प्रति भी लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed