बलिया: कोरोना वायरस के छह संदिग्ध मरीज आइसोलेशन में भर्ती, लखनऊ भेजा जाएगा सैंपल
बलिया जिला चिकित्सालय में शनिवार की सुबह कोरोना के छह संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है। इससे पहले इमरजेंसी पहुंची संदिग्ध मरीजों के कोरोना से मिलते जुलते लक्षण मिले थे। इन मरीजों को दवाएं दी गईं।
स्वास्थ्य विकास की टीम आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए वाराणसी या लखनऊ भेजेगी। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर आइसोलेशन वार्ड के बाहर संदिग्ध मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस नजर है ताकि मलेशिया से आया भर्ती मरीज की फरार न होने पाए।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति और उसका पुत्र जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। डॉक्टर ने जांच में दोनों में कोरोना से मिलते लक्षण पाए और दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके बाद दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक भी इमरजेंसी कक्ष में पहुंचा।
हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक, गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का एक युवक और बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक भी इमरजेंसी कक्ष में पहुंचो। कुल सभी छह संदिग्ध मरीजों में कोरोना से मिलने लक्षण मिले।
डॉक्टर ने सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहीं लक्षण के आधार पर दवा दी। उधर, स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम पहुंचकर परीक्षण करेगी और आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध मरीजों का सेंपल जांच के लिए वाराणसी या लखनऊ भेजेगी।