फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six special PRV deployed in 6 police station areas for safety of women in Varanasi

Women Safety: काशी में महिलाओं की सुरक्षा का खास प्लान, रात में शहर के इन स्थानों पर छह PRV रहेंगी तैनात

Wed, 04 Sep 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Sep 2024 12:38 PM IST
सार

वाराणसी में महिला सुरक्षा को लेकर योजना बनाई गई है। रात में महिलाओं के लिए शहर में छह थाना क्षेत्रों में छह विशेष पीआरवी तैनात रहेंगी। इससे अंधेरे में भी घर से निकलने वाली महिलाओं को राहत महसूस होगी। 

विज्ञापन
Six special PRV deployed in 6 police station areas for safety of women in Varanasi
PRV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं को रात में सुरक्षा देने के लिए शहर में डायल 112 की छह विशेष महिला पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) तैनात की गई हैं। ये वाहन महिलाओं से जुड़ीं शिकायतें मिलने पर लोकेशन पर जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं।

विज्ञापन


बड़ी घटना होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा सकते हैं। ये पीआरवी लंका, रोहनिया, कैंट, सिगरा, सारनाथ और बड़ागांव में तैनात हैं। अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती हैं, सुनसान जगह पर अकेली है या उसे वाहन नहीं मिल रहा है तो महिला 112 पर फोन कर सकती है। महिला पीआरवी की टीम उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन


यदि कोई महिला 112 पर फोन नहीं कर पा रही है तो वह थाने के सीयूजी नंबर पर जानकारी दे सकती है। डायल-112 के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वाहनों को अपडेट किया गया है। इसमें सैमसंग का मोबाइल, एपल का टैबलेट और अग्निशमन का सिलिंडर है। साथ ही यह नए सॉफ्टवेयर के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम में 4 पुलिसकर्मी

एक पीआरवी में दो महिला व एक पुरुष आरक्षी सहित चार पुलिसकर्मी रहेंगे। ये आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। पहली शिफ्ट सुबह सात से दोपहर तीन, दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से रात ग्यारह बजे और तीसरी शिफ्ट रात 11 से सुबह 7 बजे तक होगी। थानों के सीयूजी नंबर पर भी यह सुविधा रहेगी।

अधिकारी बोले
महिलाओं की सुरक्षा के लिए छह विशेष महिला पीआरवी का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर टीम महिलाओं की सहायता के लिए पहुंचेगी। साथ ही उन्हें घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, डायल 112 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed