फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six people including five members of the same family were found corona infected in azamgarh

आजमगढ़ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह और भदोही में अस्पताल के 11 कर्मचारी समेत 12 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 06 Jul 2020 08:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Six people including five members of the same family were found corona infected in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
आजमगढ़ में सोमवार को एक परिवार के पांच लोग समेत कुल छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचों महाराजगंज ब्लाक के तिलकपुर के रहने वाले हैं। इस परिवार एक व्यक्ति एक जुलाई को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके संपर्क में आने से ये लोग भी संक्रमित हुए हैं। अतरौलिया ब्लाक के लोहरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


पथरी से पीड़ित इस व्यक्ति ने प्राइवेट लैब से कराई गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 293 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई है। 196 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात की मौत हुई है। डीएम राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना संक्रमण के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को भी छह मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महाराजगंज ब्लाक के तिलकपुर में एक ही परिवार में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इस परिवार में कुछ लोग 25 जून को नोयडा से आए थे। परिवार में नोएडा से आया एक प्रवासी एक जून को संक्रमित पाया गया था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की सैंपलिंगई कराई थी। अब पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोमवार को मिला एक अन्य मरीज अतरौलिया ब्लाक के लोहरा गांव का रहने वाला है। उसे पथरी की शिकायत है। इसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। कुछ दिनों से वो पथरी के आपरेशन के प्रयास में इसके लिए पहले कोविड-19 का टेस्ट प्राइवेट लैब से कराया  था। सोमवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट आने के बाद मरीज को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अभी तक कुल 293 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 90 अभी सक्रिय हैं। 196 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हुई है।
 
 

छह और मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

Six people including five members of the same family were found corona infected in azamgarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
आजमगढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्रा ने बताया कि छह कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं, एक कोरोना पाजीटिव मरीज जो मऊ का रहने वाला है, उसे मऊ ट्रांसफर किया गया। अब जनपद में कुल 293 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 90एक्टिव केस हैं। 196 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

54 मरीज को एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा और 24 मरीज को एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है। तीन कोरोना पाजीटिव मरीज को बीएचयू और दो कोरोना पॉजिटिव मरीज को मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है।

भदोही में अस्पताल के 11 कर्मचारी समेत 12 संक्रमित मिले

भदोही में कोरोना वायरस की रफ्तार थम नहीं रही है। सोमवार को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल के 11 स्वास्थ्यकर्मी समेत 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 11 कर्मचारियों ने एक जुलाई को मिर्जापुर में स्वैब की जांच कराई थी जबकि सारीपुर निवासी एक युवक ने वाराणसी में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई थी।

सभी को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया। अब संक्रमितों की संख्या जिले में 172 पहुंच गई है। दूसरी ओर संक्रमित 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आए। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस बदस्तूर बढ़ रहा है। आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कभी एक, कभी दो तो कभी 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव मिले।

इसमें गोपीगंज नगर के एक अस्पताल के 11 स्वास्थ्य कर्मी है। तबियत खराब होने पर सभी ने मिर्जापुर में एक जुलाई को जांच कराया था। अस्पताल में काम करने वाले ज्ञानपुर के लखनो निवासी चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों में गोपीगंज के नवगपुर से एक, गोपीगंज के चिकान गली का एक, जौहरपुर में तीन, औराई क्षेत्र के कोइलरा में दो, गोपीगंज नगर में दो और औराई के चकनिरंजन संक्रमित है। सभी ने एक जुलाई को स्वैब जांच के लिए भेजा था।

अब तक मिले 172 संक्रमितों में 123 स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं, जिसमें सोमवार को 11 ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य विभाग ने 258 का स्वैब जांच के लिए भेजा। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 7272 संदिग्धों के स्वैब की जांच हो चुकी है, जिसमें 6248 की रिपोर्ट आ गई। 1024 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जिले के कुल 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें 11 मिर्जापुर में स्वैब की जांच कराई जबकि सारीपुर का एक युवक वाराणसी में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई थी। सभी को भदोही के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। 11 संक्रमितों के स्वस्थ होने से अब 42 एक्टिव केस रह गए हैं। 40 कोविड अस्पताल भदोही, एक प्रयागराज और एक पीजीआई लखनऊ में आइसोलेट है। संक्रमितों की बस्ती को सील कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed