फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six months free course in BHU on Artificial Intelligence know rules of admission

Varanasi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर BHU में छह माह का निशुल्क कोर्स, जानें दाखिले के नियम

Wed, 11 Jan 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 10:14 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के तहत छह महीने के कोर्स की शुरुआत एक फरवरी से होगी।

विज्ञापन
Six months free course in BHU on Artificial Intelligence know rules of admission
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया पाठ्यक्रम (विशेष प्रशिक्षण और प्रमाणन) शुरू किया जा रहा है। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के तहत छह महीने के कोर्स की शुरुआत एक फरवरी से होगी। 12 से 25 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। 100 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होगा। यह निशुल्क कोर्स है। विश्वविद्यालय में विशेष रूप से छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को एप्लाइड साइंटिस्ट और डेटा साइंटिस्ट के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से नए कोर्स की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


बिग डेटा का परिचय, सांख्यिकीय अवधारणाएं और अनुप्रयोग, सांख्यिकीय उपकरण, डेटा इंपोर्ट और प्री प्रोसेसिंग, एक्सप्लोरिंग और मैनीपुलेटिंग डाटा, डेटा संरचनाएं और एल्गोरिदम, ग्राफ और स्ट्रिंग एल्गोरिदम, आर्टिफीसियल न्यूरल नेटवर्क को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

2018 में बनाई गई थी कोर्स की  रणनीति

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों की ओर से ट्रेनिंग करवाई जाएगी। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रो. विवेक सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब राष्ट्रीय महत्व और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अनु प्रयोगों के साथ एक महत्वपूर्ण तकनीक बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में नीति आयोग ने इसकी रणनीति बनाई। इस संदर्भ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बीएचयू के कंप्यूटर विज्ञान विभाग को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी दी है। यह प्रशिक्षण उन छात्रों और व्यक्तियों को दिया जाएगा जो लक्षित क्षेत्रों में या तो काम कर रहे हैं या काम करने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed