फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six crore fine on one lakh ticketless passengers in five months

पांच माह में एक लाख बेटिकट यात्रियों पर छह करोड़ का जुर्माना

Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Six crore fine on one lakh ticketless passengers in five months
कोरोना काल में पिछले डेढ़ साल से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त है। अधिकतर ट्रेनें अब भी ट्रैक पर नहीं उतर सकी हैं। वहीं, स्पेशल ट्रेनों के लिए जनरल टिकट काउंटर शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में मुंबई, गुजरात, हैदराबाद, सूरत, पंजाब से घर पहुंचे प्रवासी अब वापस लौट रहे हैं। मजबूरी में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जुर्माना चुकाकर यात्री ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में 21 अप्रैल से 21 अगस्त के बीच एक लाख छह हजार 468 बेटिकट यात्रियों से छह करोड़ 33 लाख तीन हजार 282 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कोराना संक्रमण की दूसरी लहर थोड़ी कम हो गई है। स्थिति सामान्य होने और उद्योग-कारखाने क्षमता के साथ चलने लगे हैं। ऐसे में पूर्वांचल के कामगार और प्रवासियों को बुलाया जा रहा है। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गुजरात, हैदराबाद, बंगलूरू के लिए ट्रेनों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में इन शहरों को जाने वाली ट्रेनों में आने वाले पंद्रह दिनों तक वेटिंग चल रही है। बावजूद यात्री ट्रेनों में सवार हो जा रहे हैं। स्लीपर और वातानुकूलित कोच में फर्श पर चादर बिछाकर यात्रा कर रहे हैं। टीटीई के पास पहुंचने पर कहते हैं कि जुर्माना ले लीजिए, लेकिन ट्रेन से मत उतारिए। इस तरह बेटिकट यात्रा के जुर्म में जुर्माना वसूला जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने पर यात्रियों से जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed