फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIT camped in Bihar in search of absconding one lakh prize Lallan singh investigation up to Jharkhand

Varanasi: फरार एक लाख इनामी बदमाश लल्लन की तलाश में बिहार में डेरा डाली SIT, झारखंड तक छानबीन

Sun, 27 Nov 2022 09:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 27 Nov 2022 09:16 AM IST
सार

एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। गठित एसआईटी ने बिहार में डेरा डाल दिया है। झारखंड बार्डर तक पुलिस ने छानबीन की। हाजीपुर जेल में बंद उसके भाई से भी पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए संपर्क साधा है।

विज्ञापन
SIT camped in Bihar in search of absconding one lakh prize Lallan singh investigation up to Jharkhand
आरोपी लल्लन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्सा के दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। गठित एसआईटी ने बिहार में डेरा डाल दिया है। झारखंड बार्डर तक पुलिस ने छानबीन की। हाजीपुर जेल में बंद उसके भाई से भी पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए संपर्क साधा है।
विज्ञापन

उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

पिछले हफ्ते कमिश्नरेट पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस की तफ्तीश में मालूम चला कि दरोगा को सीने में गोली लल्लन ने ही मारी थी। जबकि दोनों भाइयों ने सर्विस पिस्टल लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed