फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sir... how will life cut without water?

साहब... बिन पानी कैसे कटेगी जिंदगानी

Mon, 29 Nov 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sir... how will life cut without water?
सुंदरपुर के बृज एंकलेव कॉलोनी में पिछले दो महीने से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों के साथ-साथ बच्चों की भी दिनचर्या गड़बड़ हो रही है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि तीन-तीन नलकूप होने के बाद भी घरों में पानी नहीं आ रही है। कई बार जलकल महाप्रबंधक से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृज एंकलेव कॉलोनी में 500 घर हैं। इसमें से 60 घरों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने बताया कि पानी नहीं आने से सुबह दफ्तर जाने में देरी होती है। बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को बर्तन साफ करने और खाना बनाने में दिक्कत होती है। दो माह में कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने कई बार विभाग को फोन कर और लिखित में भी शिकायत की। कई दिनों बाद नलकूप पर पहुंचे कर्मचारी ने बताया कि इसमें खराबी है। ठीक होने के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। लेकिन यह कब और कैसे सही होगा यह कर्मचारी नही बताते हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में पिछले दो माह से पेयजल की किल्लत है। कभी पानी आता है, कभी नहीं आता है। लिखित शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
- पीएन सिंह
तीन-तीन नलकूप होने के बाद भी पीने का पानी नहीं आ रहा है। पानी का टैक्स तो समय पर देते हैं, पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
- एस गिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed