{"_id":"612bd7b18ebc3e1375338767","slug":"sindhi-families-ate-prasad-after-worshiping-mother-sheetla-varanasi-news-vns608686930","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शीतला की पूजा कर सिंधी परिवारों ने खाया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शीतला की पूजा कर सिंधी परिवारों ने खाया प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधी समाज ने रविवार को थदड़ी पर्व पर मां शीलता देवी की आराधना कर कोरोना से समाज को मुक्ति की कामना की। सिंधी समाज द्वारा घर में चूल्हा नहीं जलाया गया। घर की बड़ी महिला ने नारियल की बलि देकर पूजन किया। मां को बासी भोजन का भोग लगाया गया।
भारतीय सिंधु सभा की अध्यक्ष हर्षा केशवानी ने बताया कि एक दिन पहले मीठी रोटी, पूड़ी, सब्जी, भिंडी की सब्जी के साथ ही सिंधी समाज का मुख्य पकवान कढ़ी को बना लिया गया था। सुबह नारियल की बलि के साथ मां शीतला देवी को भोग लगाने के बाद घर के लोगों ने इसका सेवन किया। मां शीतला की पूजा करने के बाद लोगों ने विश्व शांति के साथ कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की।
मां से शीतलता की होती है प्रार्थना
साकेत नगर निवासी ज्योति मदान ने बताया कि सिंधी समाज का थदड़ी पर्व पर ठंडा भोजन और मां से शीतलता की प्रार्थना के लिए मनाया जाता है। अमर नगर कॉलोनी निवासी ज्ञानी प्रद्धवानी ने बताया कि रक्षाबंधन के आठवें दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में मां शीतला की आराधना कर परिवार के सदस्यों की सलामती की प्रार्थना करते हैं।