{"_id":"64fc1a4de2aacb0da004502e","slug":"silence-on-ghosi-who-complained-about-evm-after-defeat-minister-jaiveer-singh-said-bjp-will-win-80-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हार के बाद EVM का रोना रोने वाले घोसी पर मौन, मंत्री जयवीर सिंह बोले- यूपी की 80 सीटें BJP जीतेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हार के बाद EVM का रोना रोने वाले घोसी पर मौन, मंत्री जयवीर सिंह बोले- यूपी की 80 सीटें BJP जीतेगी
Sat, 09 Sep 2023 12:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:40 PM IST
सार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार देर रात वाराणसी पहुंचे। शनिवार को मीडिया से बातचीत में घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की एकतरफा हार पर कहा कि समाजवादी पार्टी की जीती हुई सीट थी, जिसे वह बरकरार रखने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
वाराणसी के सर्किट हाउस में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार घोसी उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की एकतरफा हार पर कहा कि समाजवादी पार्टी की जीती हुई सीट थी, जिसे वह बरकरार रखने में कामयाब हुए। साथ ही कहा कि विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर ठीकरा फोड़ता है। ईवीएम में धांधली का रोना रोता है। लेकिन घोसी उपचुनाव के परिणाम के बाद विपक्ष मौन है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में जयवीर सिंह ने कहा कि हम लोग अपनी हार को स्वीकार करते हैं। हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। 2024 में यूपी की 80 लोकसभा सीटें जनता बीजेपी के झोली में डालने का काम करेगी। सनातन पर की जा रही टिप्पणी को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि षड्यंत्र के तहत हमारे धर्म पर हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात वाराणसी पहुंचे पर्यटन मंत्री ने शनिवाार अलसुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर सर्व कल्याण की कामना की। जवाहर नगर भेलूपुर स्थित प्रधानमंत्री संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा लखनऊ चले जाएंगे।
विज्ञापन