वाराणसी: सिगरा स्टेडियम का होगा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय स्तर की तरह होगा कायाकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी का सिगरा स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इस स्टेडियम में दर्शकों की कैपेसिटी(क्षमता) पांच हजार होगी, साथ ही इसमें वीआईपी लाउंज भी बनेगा। स्टेडियम को बनाने में लगभग 140 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
स्मार्ट सिटी के योजना के तहत स्टेडियम के अपग्रेड के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पवेलियन में ओपेन ग्रास ग्राउंड भी बनाया जाएगा, जहां हरी घास पर बैठकर दर्शक मैच देख सकेंगे। स्टेडियम बन जाने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच हो सकेंगे।
मार्च 2021 तक काम पूरा करना है। यह देश का ऐसा इकलौता स्टेडियम होगा, जहां दिव्यागों के पवेलियन में बैठने और शौचालय की विशेष सुविधा होगी। स्टेडियम में उनके लिए रैंप बनाया जाएगा।
स्टेडियम में पहले से ही स्विमिंग पूल है, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके बाद इसमें तैराकी की प्रतियोगिताएं की जाएंगी। स्टेडियम में बने इंडोर स्टेडियम को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसमें बैडमिंटन व टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराए जा सकेंगे। पाथवे को सुंदर बनाने के साथ खिलाड़ियों के हास्टल को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।
स्टेडियम परिसर में रेस्टोरेंट भी स्थापित करने की योजना है। इससे खिलाड़ियों को खाना या नाश्ता के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।