फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shooting Bhadohi leaves three injured victims referred to Varanasi violent clash erupts personal dispute

भदोही में तड़तड़ाई गोलियां: दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, तीन लोगों को लगी गोली; तीनों ट्रामा सेंटर रेफर

Tue, 27 Oct 2026 11:22 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 11:22 AM IST
सार

जिले के नयेपुरा नेवादा कलां गांव में मंगलवार सुबह आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shooting Bhadohi leaves three injured victims referred to Varanasi  violent clash erupts personal dispute
अस्पताल में घायल बुजुर्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली के नयेपुरा नेवादा कलां गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। घायलों को तत्काल भदोही एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे 112 पर सूचना मिली कि गांव निवासी रणधीर सिंह और उनकी पत्नी बबीता को विपक्षी रविंद्र सिंह और उनके परिवार वालों ने बुरी तरह मारा है। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी, सीओ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बताया कि अब तक कि जांच में पता चला कि रविंद्र के परिवार ने रणधीर के परिवार को घसीटकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। बताया कि मामले की गहराई से जांच करने पर सामने आया कि करीब एक साल पहले दोनों परिवारों के लड़का-लड़की साथ भागे थे, तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Shooting Bhadohi leaves three injured victims referred to Varanasi  violent clash erupts personal dispute
तीनों घायल वाराणसी रेफर। - फोटो : संवाद

पंद्रह-सोलह दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। उसी मामले को लेकर मंगलवार की सुबह भी विवाद हो गया। बताया कि विवाद में एक पक्ष से अपने नाना के घर आए संदीप सिंह (24) पुत्र राज बहादुर सिंह निवासी अस्ति घायल हो गए। 

वहीं दूसरे पक्ष से रणधीर सिंह उर्फ रंधा (45) पुत्र स्व राज बहादुर और उनकी पत्नी बबिता सिंह (41) निवासी नेवादा कला घायल हो गए हैं। रणधीर के पैर में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

15 दिन पहले भी हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, करीब 15-16 दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। मंगलवार सुबह फिर विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार की घटना के संबंध में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed