फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shivratri

वाराणसी: शिव विवाहलाल लहंगे में लजाईं गौरा, महादेव के सिर सजा मउरा

Sat, 18 Feb 2023 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
shivratri
काशीपुराधिपति के सिर मउरा सजा तो लाल लहंगे में गौरा को भी भक्तों ने सजाया। अप्रतिम युगल छवि की सुंदरता और शिव-शक्ति के विवाहोत्सव का साक्षी बनने के लिए काशी उमड़ पड़ी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर चार प्रहर की आरती की परंपरा के साथ भोर में महादेव और मां पार्वती के विवाह की रस्मों को निभाया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्णमंडित मंडप में औघड़दानी त्रिपुरारी शिव शक्ति स्वरूपा मां गौरा के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

शनिवार को साढ़े तीन सौ वर्षों से चली आ रही लोकपरंपरा के अनुसार टेढ़ीनीम स्थित आवास पर पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के निर्देशन में बाबा व गौरा की प्रतिमा का रुद्राभिषेक हुआ। पं. वाचस्पति तिवारी ने सपत्नीक अनुष्ठान संपन्न कराया। दोपहर में फलाहार का भोग लगाया गया। भोग आरती के बाद संजीवरत्न मिश्र ने बाबा और मां गौरा की चल प्रतिमा का राजसी शृंगार कर विशेष आरती उतारी। शाम को मंगल गीतों के साथ परंपरा की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की रजत प्रतिमाओं के साथ सभी प्रतिमाओं को महाशिवरात्रि पर पूजन के बाद महेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई की मंगल ध्वनि पेश की। रात्रि में मंदिर में चारों प्रहर की विशेष आरती पं. शशिभूषण त्रिपाठी गुड्डू महाराज ने संपन्न कराई। मंदिर से लेकर टेढ़ीनीम तक चारों प्रहर की आरती का दीपक लाने और ले जाने का सिलसिला भी चलता रहा। पूर्व महंत के आवास पर दोपहर में मातृका पूजन से लेकर विवाह तक की परंपरा का निर्वाह हुआ। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच सभी देवी देवताओं से शिव विवाह में शामिल होने का अनुरोध किया। भोर में पांच बजे विवाह की प्रक्रिया पूरी हुई। तीन मार्च को रंगभरी (अमला) एकादशी पर माता के गौना की रस्म निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed