फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shikshamitra and instructors expressed happiness by feeding each other sweets

Varanasi News: शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra and instructors expressed happiness by feeding each other sweets
कृषि विभाग के निर्वाचित पदाधिकारी
वाराणसी। मानदेय बढ़ोतरी के एलान के साथ ही जिले के 1536 शिक्षामित्रों और 348 अनुदेशकों ने खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से शिक्षामित्रों से आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। अप्रैल से ही शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों का 17 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले दस हजार और नौ हजार रुपये मानदेय मिल रहा था।
विज्ञापन

केसरीपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र प्रमोद ने कहा कि सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मानदेय बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। अब आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्राइमरी स्कूल मंडुवाडीह इंग्लिश मीडियम की शिक्षामित्र मधु सिंह ने कहा कि मानदेय सम्मानजनक स्तर पर पहुंच गया। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष और कंपोजिट स्कूल रसूलगढ़ चिरईगांव के गणेश दत्त यादव ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। कंपोजिट विद्यालय केराकतपुर की अनुदेशक सोनी यादव ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed