फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shehnai resonated at Bharat Ratna's grave, with Gulposhi

भारतरत्न की कब्र पर गूंजी शहनाई, गुलपोशी के साथ हुई दुआख्वानी

Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shehnai resonated at Bharat Ratna's grave, with Gulposhi
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 17वीं पुण्यतिथि दरगाह-ए फातमान में मनाई गई। घरवालों के साथ ही उस्ताद के चाहने वालों ने भी उनकी कब्र पर खिराज ए अकीदत पेश की। रविवार सुबह से ही उनकी कब्र पर आने वालों का तांता लगा रहा। गुलपोशी के साथ ही शहनाई की धुन भी कब्र पर गूंजी, चाहने वालों ने फूल चढ़ाकर उस्ताद को नमन किया।
विज्ञापन

गुलपोशी के बाद उस्ताद की कब्र पर सामूहिक दुआख्वानी की गई। मुल्क के अमनो-अमानके की दुआएं मांगी गईं। मकबरे पर फूल और माला अर्पित की। शकील अहमद जादूगर ने कहा कि इसी मुहर्रम के महीने में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां यहां शहनाई भी बजाया करते थे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि बिस्मिल्लाह खां के मकान को भव्य संग्रहालय में बदला जाए। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इस अवसर पर शांतनु राय, रमन आचार्य, सैयद फ रमान हैदर, जरीना खातून, नासिर अब्बास, प्रमोद वर्मा, अब्बास मुर्तुजा, फरहत अब्बास, आफाक हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed