फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sharukh khan wishing that visit very soon kashi

चुपके से आने और काशी के घाटों पर घूमने की ख्वाहिश रखता है ‘प्रेम का बादशाह’

Tue, 01 Aug 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 01 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
sharukh khan wishing that visit very soon kashi
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
सुपर स्टार शाहरुख खान की ख्वाहिश काशी में वक्त गुजारने की है। वह घाट भी घूमेंगे और गंगा में डुबकी भी लगाएंगे। फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए पहली बार बनारस आए किंग खान यहां की खूबियों खास तौर पर मस्ती के अंदाज के मुरीद हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह बनारस आते ही रहेंगे। यह भी कह दिया-जल्दी ही फिर बनारस आऊंगा लेकिन चुपके-चुपके...। 

‘प्रेम के बादशाह’ से जब पूछा गया कि काशी आने में इतनी देर कैसे हुई? वह संजीदा हो गए। कहने लगे-दुनिया की अच्छी जगहें खुद बुलाती हैं। लोग मुझसे बनारस की बातें करते थे।
विज्ञापन

दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में बनारस के लोगों की जुबान से जब-तब बनारस की खूबियों के बारे में सुनता रहता था। बहाने का इंतजार कर रहा था। ऐसा कोई मौका नहीं मिल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंशा अल्लाह इस बार आया हूं तो अब आता ही रहूंगा। बिना बताए गंगा के घाटों पर किसी दिन चुपके से आकर घूमूंगा। बनारस के कलाकंद की उन्होंने तारीफ की। बताया कि कलाकंद खा लिया। अब यहां वक्त भी गुजारुंगा।

जब हैरी मेट सेजल... तब क्या होगा? इस सवाल पर उनका कहना था कि यही तो बेचने आया हूं। कोई झिझक, रोक टोक या बाधा नहीं होती। कहानी बहुत ही दिलचस्प है। पहले ही सीन में मिल जाते हैं हैरी-सेजल। 

काम के लिए मुंबई और छुट्टी में दिल्ली पसंदीदा

sharukh khan wishing that visit very soon kashi
सोमवार को ‘अमर उजाला’ से रूबरू हुए शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

 किंग खान को खान में सबसे ज्यादा क्या पसंद है? उनकी पसंदीदा हीरोइन कौन है? 15-16 घंटे रोजाना फिल्मों के लिए काम करने वाले शाहरुख ने सोमवार को होटल ताज गेटवे में इसका राज खोला। अमर उजाला से खास मुलाकात में उन्होंने कुछ पेंचीदा सवालों का जवाब सधे अंदाज मे दिया। 

खाने में उन्हें मध्यमवर्गीय परिवारों की तरह दाल-रोटी, चावल और थोड़ा सा चिकन पसंद है। वैसे वह कहते हैं कि जो भी मिल जाता है, खा लेते हैं। अनुष्का शर्मा को सबसे बेहतरीन और पसंदीदा हीरोइन बताया।

हालांकि यह भी कहा कि उनकी फिल्म में जो हीरोइन होती है, वही उन्हें सबसे अच्छी लगती है। इसलिए फिलहाल ‘जब हैरी मेट सेजल’ की साथी कलाकार अनुष्का से बेहतरीन हीरोइन कोई नहीं।  सबसे पसंदीदा फिल्म? पर बेबाकी से बोले-हर अगली फिल्म उनकी पसंदीदा फिल्म होती है। 

  शाहरुख बताते हैं कि उनकी निजी जिंदगी में कोई बनावट नहीं है। सफेद शर्ट, कोई भी जींस और काला जूता छोड़कर कुछ भी पहनना उन्हें अच्छा लगता है। पसंद की किताबों के बारे में उन्होंने कई विदेशी लेखकों की किताबों का जिक्र किया। बोले- अच्छी किताबें तो सैकड़ों बता सकता हूं। 

देश में कौन सा शहर सबसे ज्यादा पसंद है? ठिठकते हुए साफ कहते हैं कि काम करने के लिए मुंबई और छुट्टी बिताने के लिए दिल्ली में वह रहना चाहते हैं। दिल्ली में मैं पला-बढ़ा और पढ़ा-लिखा हूं।  

लड़कियों का करोगे सम्मान तो मिलेगा अटेंशन

sharukh khan wishing that visit very soon kashi
इम्तियाज अली, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान ने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि जब तुम लड़कियों का सम्मान करोगे तो तुम्हें उनका अटेंशन जरूर मिलेगा। उन्होंने बनारस के लिए तुम्हे देखा तो ये जाना सनम...गुनगुनाया तो पूरी जनता झूम उठी। उन्होंने लड़कियों और लड़कों को डांस के कुछ स्टेप भी सिखाए। 

किंग खान का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा था। अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेकभनोलॉजी एंड मैनेजमेट में जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन प्रोग्राम के दौरान सुपरस्टार शाहरुख और अनुष्का की झलक पाने पहुंचे युवाओं का कहना था कि बस शाहरुख की दीवानगी थी तो काम छोड़कर चले आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed