{"_id":"5981dd984f1c1b91288b48e6","slug":"shahrukh-pan-dhoom-in-varanasi-one-pan-30-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में 'शाहरुख पान' की धूम, 30 रुपये में बिक रहा एक बीड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बनारस में 'शाहरुख पान' की धूम, 30 रुपये में बिक रहा एक बीड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए सोमवार को काशी आने पर शाहरुख खान ने जिस दुकान से पान खाया था, अब वहां की रौनक चौगुनी हो गई है।
विज्ञापन
वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और वही पान मांग रहे हैं, जो सुपर स्टार ने खाया था। अब उस पान का नाम ही 'शाहरुख पान' रख दिया गया है। आम उपभोक्ताओं को यह पान 35 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
'शाहरुख पान' का स्वाद लेने युवतियां भी पहुंच रही हैं और पान के साथ सेल्फी भी ली जा रही है। अपनी पहली काशी यात्रा के दौरान शाहरुख ने बनारसी पान खाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
इस पर तांबुलम नाम की सतीश कुमार की 70 साल पुरानी पान की दुकान पर उनके लिए स्पेशल बनारसी मीठा पान तैयार किया गया। बनारसी पान के लिए यह दुकान पहले से ही प्रसिद्ध थी पर शाहरुख ने वहां पहुंच कर इसे और खास बना दिया।
शाहरुख ने इससे खुश होकर 1100 रुपये भी दिए। अभिनेता के जाते ही उस दुकान पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कई लोगों ने शाहरुख स्पेशल मीठा पान को खाने की इस इच्छा जताई।
ऐसे में पान वाले ने उस खास मीठे पान का नाम 'शाहरुख पान' रख दिया। अब यहां दिन भर में 50 पान बिक रहे हैं।
Varanasi: Seller names paan 'Shah Rukh Khan special paan' on popular demand, after Shah Rukh Khan and Anushka Sharma had paan from his shop. pic.twitter.com/fKRYYOVnAy
— ANI UP (@ANINewsUP) August 3, 2017