फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewers are blocked, supply of contaminated water is happening

जाम पड़े हैं सीवर, दूषित पानी की हो रही सप्लाई

Sat, 28 Aug 2021 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sewers are blocked, supply of contaminated water is happening
बीएचयू के समीप महामनापुरी कॉलोनी में सीवर और दूषित जलापूर्ति से जनता परेशान है। रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह को ज्ञापन भी दिया गया है, लेकिन अभी राहत नहीं मिली है। आसपास सभी कॉलोनियों के सीवर चोक हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। बदबू से सांस लेना मुश्किल है। लोगों के अनुसार, आला अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को लिखित पत्र भेजकर शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। लहुराबीर, कबीरचौरा-पिपलानी कटरा, अगस्तकुंडा, पातालेश्वर व बंगाली टोला में भी पानी की समस्या रही। उधर, नाटी इमली लेबर कॉलोनी में 15 दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

शिवदासपुर और सिंधुरिया में भी यही हाल
शिवदासपुर और सिंधुरिया कॉलोनी में भी दूषित जलापूर्ति की समस्या खड़ी हो गई है। पेयजल पाइपलाइन फटने से यह समस्या हुई है। लोगों ने इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासी विनोद ने बताया कि मटमैला पानी आ रही है। पानी खरीद कर पी रहे हैं। आनंद, बिनू, जितेंद्र, झब्बू, संजय आदि ने बताया कि दूषित पानी से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में सीवर की समस्या के समाधान के लिए विधायक को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
- निर्भय पटेल, कॉलोनी वासी
सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हर बार कहा जाता है कि समस्या दूर होगी, लेकिन अब तक दूर नहीं हुई।
- अभिनय पांडेय, कॉलोनी वासी
पानी दूषित आ रहा है। अब पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। काफी विकट स्थिति हो गई है।
रजत राजपूत, कॉलोनी वासी
शोर किया जाता है तो सफाई वाली गाड़ी आती है। आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
सौरभ पटेल, कॉलोनी वासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed