{"_id":"6527b801d46fafde2303e709","slug":"second-vande-bharat-gift-the-journey-from-kashi-to-the-steel-city-jamshedpur-will-be-completed-in-so-many-ho-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी को जल्द मिलेगी दूसरी वंदेभारत की सौगात: काशी से स्टील नगरी जमशेदपुर का सफर इतने घंटे में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी को जल्द मिलेगी दूसरी वंदेभारत की सौगात: काशी से स्टील नगरी जमशेदपुर का सफर इतने घंटे में होगा पूरा
Thu, 12 Oct 2023 02:40 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:40 PM IST
सार
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार टाटा से वाराणसी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। पुरूलिया में 7.18 बजे आगमन और 7.20 प्रस्थान करेगी। इसके बाद बोकारो ये ट्रेन 8.23 बजे पहुंचेगी और 8.25 पर यहां से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित वाराणसी को इस त्योहारी सीजन में दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। वाराणसी से टाटा नगर (स्टील नगरी) तक चलने वाली इस वंदेभारत से 574 किलोमीटर दूरी 7 घंटा 50 मिनट में पूरी होगी। इस ट्रेन की औसत स्पीड 73.3 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रेलवे ने इस ट्रेन की टाइम टेबल को तैयार कर लिया है। रेलवे ने इसके परिचालन के लिए तिथि नहीं घोषित की है। मगर, माना जा रहा है कि दीपावली तक इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार टाटा से वाराणसी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। पुरूलिया में 7.18 बजे आगमन और 7.20 प्रस्थान करेगी। इसके बाद बोकारो ये ट्रेन 8.23 बजे पहुंचेगी और 8.25 पर यहां से प्रस्थान करेगी। फिर गया 10.58 बजे ट्रेन का आगमन और 11.00 बजे प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर 1.07 में आगमन और 1.12 पर प्रस्थान और वाराणसी दिन के 1.50 मिनट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वाराणसी से दोपहर दोपहर 2.35 बजे प्रस्थान करेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय 3.02 में पहुंचकर 3.05 प्रस्थान , गया -5.08 आगमन और 5.10 प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी 7.38 आगमन और 7.40 प्रस्थान, पुरूलिया 8.32 आगमन और 8.34 प्रस्थान और रात के दस बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी।
वाराणसी से टाटानगर के बीच तीन ट्रेनों की कनेक्टविटी
जमशेदपुर और इसके आसपास क्षेत्रों में पूर्वाचल के लोग काफी संख्या में रहते हैं। वाराणसी से टाटा नगर के बीच तीन ट्रेनों की कनेक्टविटी है। इसमें टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस गुरुवार और शनिवार को वाराणसी से और सोमवार व बुधवार को टाटानगर से चलती है। शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन सोमवार को टाटानगर के लिए जाती है और बुधवार को टाटानगर से चलती है। इसके अलावा पुरी-आनंद विहार नीलाचंल एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को वाराणसी से खुलती है।