फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpion ridden miscreants kidnap female health worker in Azamgarh beaten up brother

यूपी: आजमगढ़ में दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया कोरोना योद्धा महिला का अपहरण, भाई को पीटा

Tue, 20 Oct 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Scorpion ridden miscreants kidnap female health worker in Azamgarh beaten up brother
kidnap

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भाई के साथ ड्यूटी पर जा रही कोरोना योद्धा का स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर अपहरण कर लिया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, वह तत्काल सक्रिय हो गई। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई।

विज्ञापन

इसका परिणाम रहा कि एक घंटे के अंदर ही महिला स्वास्थ्यकर्मी को तहबरपुर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को भी पकड़ लिया। इनसे थाने में पूछताछ चल रही है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन



कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता जिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी के पद पर तैनात है। रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह भाई के साथ बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकली। अभी बाइक सवार भाई-बहन जूनियर हाईस्कूल पासीपुर रसूलपुर के पास ही पहुंचे थे कि एक स्कॉर्पियो सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक वे कुछ समझ पाते इसके पहले ही एक बदमाश ने बाइक की चाभी निकाल ली, विरोध करने पर भाई की पिटाई भी शुरू कर दी। इस बीच कुछ ग्रामीण मौके की तरफ आने लगे तो बदमाशों ने असलहा निकाल कर धमकाना शुरू कर दिया। भाई व बदमाशों के बीच छीनाझपटी के दौरान एक बदमाश का तमंचा भी भाई ने छीन लिया।

आठ की संख्या में बदमाशों के होने के चलते भाई की एक न चली और बदमाश महिला स्वास्थ्यकर्मी को जबरन स्कार्पियो में बैठा कर भाग निकले। बदमाशों के जाते ही भाई ने कप्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

आसपास के थानों को भी घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि एक घंटे के अंदर ही तहबरपुर थाना पुलिस ने अपहरण करने वाली स्कार्पियो को पकड़ लिया। जिससे अपहृत महिला स्वास्थ्यकर्मी बरामद हो गई तो वहीं अपहरण करने वाले बदमाश भी पकड़े गए।

इन्हें थाने में लाकर तहबरपुर पुलिस पूछताछ की कवायद में जुटी है। अपहृत हुई महिला स्वासथ्यकर्मी विवाहित है। वह मायके में रह रही है। 

एसपी ने बताया कि स्कार्पियो सवार लोगों ने महिला स्वास्थ्यकर्मी का सुबह अपहरण किया और पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही उसे बरामद भी कर लिया। आरोपी भी पकड़े गए है। अपहरण का कारण क्या है यह पूछताछ में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक आरोपी का कहना है कि उसने महिला से कोर्ट मैरिज की है। वहीं महिला स्वास्थ्यकर्मी भी अभी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed