फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School Reopen in UP Educational institutions above class 6 will open from monday offline studies will start after many days school reopening guidelines

School Reopen in UP: कल से खुलेंगे कक्षा 6 से ऊपर के शिक्षण संस्थान, सवा महीने बाद शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई, गाइडलाइन का इंतजार

Sun, 06 Feb 2022 04:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Feb 2022 04:36 PM IST
सार

विद्यालयों के खुलने से परीक्षा संबंधी तैयारी में भी छात्रों को राहत मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शासन का जो भी निर्देश मिलेंगे, इसका शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
School Reopen in UP Educational institutions above class 6 will open from monday offline studies will start after many days school reopening guidelines
थर्मल स्क्रिनिंग करते स्कूल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही बंद चल रहे स्कूल, कॉलेजों के सात फरवरी से खोले जाने के शासन के फैसले से छात्रों को बड़ी राहत होगी। अब तक ऑनलाइन पढ़ाई होती थी, लेकिन करीब सवा महीने के बाद यहां ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


हालांकि शासन ने अभी कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के लिए ही स्कूलों के खोलने का आदेश दिया है। कक्षा एक से पांच तक वालों के लिए अभी कोई फैसला नहीं है।  दिसंबर अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी के दूसरे सप्ताह तक तो हर दिन 300 से 500 संक्रमित मरीज मिल रहे थे। अब मरीजों की संख्या घटकर 200 से भी कम हो गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर रिकवर होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वजह से विद्यालयों को खोले जाने को लेकर पिछले सप्ताह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों के साथ बैठक कर छात्रों के टीकाकरण की समीक्षा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विद्यालयों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाएं चलाने की मांग की गई थी। इधर शनिवार को शासन के फैसला लेने के बाद अब सभी को गाइडलाइन का इंतजार है। वैसे विद्यालयों के खुलने से परीक्षा संबंधी तैयारी में भी छात्रों को राहत मिलेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शासन का जो भी निर्देश मिलेंगे, इसका शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। फिलहाल विद्यालयों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। 

पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.दीपक मधोक ने कहा कि  कोरोना संक्रमण कम होने अब विद्यालयों के खोले जाने का शासन का फैसला स्वागत योग्य है। जो भी गाइडलाइन होगा, उसके अनुसार शत-प्रतिशत कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed