फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Samiti Jitendranand Saraswati warned Akhilesh Yadav should apologize for insulting saints or be ready to face the consequences in Varanasi

वाराणसी: अखिलेश यादव संतों के अपमान के लिए क्षमा मांगें या दुष्परिणाम भुगतने को तैयार रहें- संत समिति

Thu, 18 Nov 2021 04:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Nov 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Sant Samiti Jitendranand Saraswati warned Akhilesh Yadav should apologize for insulting saints or be ready to face the consequences in Varanasi
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अखिलेश यादव से अविलंब संत समाज से क्षमा मांगने को कहा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अखिलेश यादव के बेतुके बयानों को लेकर देश भर संत समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के साथ और भी नेता जो लगातार सनातन धर्म, भगवा, संतों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें संत समाज चेतावनी देता है कि अपनी ओछी राजनीति में संतों को न घसीटें, नहीं तो सनातनियों के जन आक्रोश के रूप में दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संत समाज पूरे उत्तर प्रदेश में घर-घर जाकर ऐसे छद्म समाजवादी व कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा जो लगातार सनातन हिंदुओं और उनकी परंपराओं पर बेतुके बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन परंपरा के अनुसार ही विश्व भर में पूजनीय व सम्मानित मठ के पीठाधीश्वर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में प्राचीन काल से धर्म सत्ता राज सत्ता से हमेशा सर्वोपरि रही है। एक संत को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार से मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने से किसी को भी अधिकार नहीं मिल जाता कि उन्हें गंदी राजनीति का शिकार बनाया जाए। उन पर निशाना साधने के लिए संत समाज के विषय में आपत्तिजनक व निचले स्तर की टिप्पणियां की जाएं। अखिलेश यादव व राहुल गांधी जैसे नेता केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के चलते सनातन धर्म के खिलाफ ऐसी ओछी टिप्पणियां कर रहे हैं।

स्वामी ने अखिलेश यादव और उनके प्रवक्ताओं से संतों का अपमान करने के लिए पूरे संत व सनातन समाज से बिा देरी किए माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा अगर अखिलेश यादव क्षमा नहीं मांगते तो संत समाज सक्रिय रूप से पूरे देश मे घर-घर जाकर इस पितृ द्रोही, सनातन द्रोही तथाकथित नेता के खिलाफ जन-समर्थन की अपील करेगी और इसका परिणाम इन्हें भुगतना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed