{"_id":"5824d8074f1c1b8553b3aca0","slug":"sant-ravidas-ghat-ganga-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट पर आज से सुर-ताल का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट पर आज से सुर-ताल का मेला
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास घाट पर गंगा महोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा तट पर आज से अगले तीन दिनों तक स्वर लहरिया गूंजेंगी। संत रविदास घाट पर 11 से 13 नवंबर तक गंगा महोत्सव मनाया जाएगा। प्रबोधनी अथवा देवोत्थान एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर और समापन पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत काशी की वैदिक रीति डमरू, शंख ध्वनि से होगी।
उधर गंगा महोत्सव और देव दीपावली के मद्देनजर गुरुवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने घाटों का निरीक्षण किया। बिना अनुमति घाटों की सीढ़ियां रंगने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोग जेल जाएंगे। उन सीढ़ियों को दोबारा पत्थर के कलर से रंगने का निर्देश दिया। वह पहले संत रविदास घाट पहुंचे। इसके बाद मोटरबोट से खिड़किया घाट तक का निरीक्षण किया। सीढ़ियों की मरम्मत, सिल्ट सफाई में तेजी लाने के लिए 42 पंप लगाने का निर्देश दिया। प्रभुघाट के हजारा दीप की सफाई के साथ गायघाट, पंचगंगा आदि घाटों पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान करने और व्यूकटर लगाने को कहा। हाईमास्ट और अन्य लाइटों को चालू हालत में रखने को कहा।
गंगा में साबुन लगाकर नहाने वालों को दंडित करने का निर्देश दिया। त्रिलोचनघाट, नंदकेश्वर, गायघाट पर कपड़ा धोने वालों को देख नाराजगी जताई। धोबी घाटों को शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। अस्सी, दशाश्वमेघ और भैंसासुर घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम लगाने, भैंसासुर के निष्प्रयोज्य चेंजिंग रूम को बदलने, जानकी और आनंदमयी घाट सहित कई घाटों की सीढ़ियों को रंगने को कहा। रविदास घाट पर नदी की ओर बैरिकेडिंग कराने को कहा। घाट की तरफ आने वाले प्रमुख मार्ग सहित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के पास सड़क की मरम्मत कराने को कहा। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।