फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sangh chief in Varanasi said service is necessary till equality comes in society

Varanasi: समाज में समानता आने तक सेवा जरूरी, संघ प्रमुख बोले- देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी

Tue, 08 Aug 2023 04:26 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 04:26 AM IST
सार

समाज में समानता आने तक सेवा जरूरी है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को संघ के प्रांत कार्यालय में स्वयंसेवकों से अनौपचारिक बातचीत में कहीं।

विज्ञापन
Sangh chief in Varanasi said service is necessary till equality comes in society
संंघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

समाज में समानता आने तक सेवा जरूरी है। देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। देश में उपलब्धि हासिल करने के बाद हम लोगों को वैश्विक स्तर पर इन कामों को करना है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को संघ के प्रांत कार्यालय में स्वयंसेवकों से अनौपचारिक बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। यदि समाज में कहीं कमी है तो दोषारोपण के बजाय उन पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन


कांची कामकोटि पीठ की ओर से आयोजित अग्निहोत्र यज्ञ में शामिल होने के बाद दूसरे दिन सोमवार को संघ प्रमुख सिगरा स्थित प्रांत कार्यालय में सुबह संघ प्रार्थना में शामिल हुए। संघ भवन में स्वयंसेवकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि काशी धर्मनगरी है और यहां से किसी अच्छे काम का संदेश विश्व के हिंदू समाज में जाता है। इसलिए हमेशा अच्छे कामों और उन्हें करने वालों को प्रोत्साहित करें। 

विज्ञापन


इसके बाद संघ प्रमुख ने कोरोना काल में प्राण गंवाने वाले संघ के प्रमुख कार्यकर्ता रहे रत्नदीन के घर पर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि कोरोना काल ने सेवा की नई मिसाल व परिषाभा को गढ़ा है। संघ कार्यकर्ता रत्नदीप भी सेवा के दौरान ही कोरोना संक्रमित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संघ यही सिखाता है कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और कोरोना में संघ की भूमिका ने अपने इस सूत्र वाक्य को सार्थक किया है। इसके बाद उन्होंने पूर्वी यूपी के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल के आवास पर जलपान ग्रहण किया। इसके बाद वह गंतव्य को रवाना हो गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed