फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sampurnanand Sanskrit University Diploma and certificate courses can done sitting at home through online library will also be digitized

संस्कृत विश्वविद्यालय: घर बैठे कर सकेंगे डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, पुस्तकालय का भी होगा डिजिटलीकरण

Mon, 31 Jan 2022 12:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 12:43 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से घर बैठे डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए डिग्री प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय  प्रशासन ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
sampurnanand Sanskrit University  Diploma and certificate courses can done sitting at home through online  library will also be digitized
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र अब घर बैठे ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का अध्ययन कर सकेंगे। संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के सहयोग से नई शिक्षा नीति के तहत संस्कृत महाविद्यालयों में भी अंग्रेजी व कंप्यूटर विज्ञान का ऑनलाइन अध्ययन अध्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तकालय का भी डिजिटलीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने दी। कुलपति  ने बताया कि चिकित्सक, अभियंता, घरेलू महिलाओं के लिए हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में एक वर्षीय डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के साथ एमओयू कर रहा है।
विज्ञापन


संवर्धन प्रतिष्ठान के तकनीकी प्रमुख धीरज के साथ कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बैठक कर विचार विमर्श किया। सर्टिफिकेट कोर्स में योगदर्शन, आयुर्वेद साहित्य, श्रीमद्भागवतगीता, वेदांत दर्शन है। जल्द ही निदेशक प्रो. चांद किरण सलूजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस में अध्यापन होगा ऑनलाइन

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत संस्कृत महाविद्यालयों को दो साल का अंग्रेजी और कंप्यूटर विज्ञान का पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 से अनिवार्य होगा। इसके लिए संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के सहयोग से ऑनलाइन अंग्रेजी व कंप्यूटर विज्ञान के पाठ्यक्रम संचालित कराए जाएंगे।
पढ़ें: आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों के नये शोध से तेज होगी मोबाइल की नेट स्पीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed