फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party worker arrested for giving memorandum to DM sloganeering in police line in varanasi

डीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस लाइन में जमकर की नारेबाजी

Thu, 20 Aug 2020 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Aug 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party worker arrested for giving memorandum to DM sloganeering in police line in varanasi
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गरीब बुनकरों की समस्या का समाधान कराने डीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने लोहटिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालान करके इन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है। जहां सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता जुट गए।

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पूरे घटना की सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन



लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। यह सरकार अंग्रेजों की तरह दमनकारी नीति अपनाए हुए है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में जनता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते गरीब बुनकरों को काम नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में उनका जीविकोपार्जन करना मुश्किल हो रहा है। बुनकरों को दी जाने वाली छूट की बिजली समाप्त कर दी गई है। इसे बहाल करने और बच्चों की फीस माफ करने संबंधी समस्याएं हैं।

इसका समाधान कराने के लिए पूर्व महानगर महासचिव लालू यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता साइकिल से डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। मैदागिन से शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा जैसे ही लोहटिया पहुंची। वहां पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यहीं से उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। जैसे ही इस घटना की सूचना पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली। सभी लोग पुलिस लाइन पहुंच गए और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सपा के महानगर अध्यक्ष ने शासन प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। गिरफ्तार हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में लालू यादव के अलावा बृजमोहन, भैयालाल, इस्तेयाक, डब्ल्यू मौर्या आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed