फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party's Cantt Assembly Speaker Vivek Yadav died from Corona

समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव का कोरोना से निधन

Tue, 27 Apr 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's Cantt Assembly Speaker Vivek Yadav died from Corona
विवेक यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

कोरोना से महानगर समाजवादी पार्टी के युवा नेता विवेक यादव  ( 30 वर्ष) का निधन हो गया है। कैंट विधानसभा के अध्यक्ष  विवेक का पहाड़िया स्थित निजी चिकित्सालय निधन होने से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विवेक यादव के निधन पर शोक प्रकट किया। 

विज्ञापन

विवेक यादव बहुंत ही मृदुभाषी स्वभाव के हंसमुख मिलनसार नेता थे। समाजवादी पार्टी के सक्रिय युवा नेताओ में उनकी गिनती थी।  पिछले कुछ दिनों से गले में हो रही परेशानी को सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से बताया था। पाजिटिव निकलने पर वह घर पर इलाज करा रहे थे। देर रात सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण महानगर अध्यक्ष  ने भोर में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से वार्ता कर उन्हे वेंटिलेटर का अनुरोध किया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तत्काल दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में बेड उपलब्ध कराने का आदेश दिया। वहां वेंटिलेटर न होने के कारण एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका निधन हो गया। सभी कार्यकर्ता विवेक यादव के निधन से दुखी है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विवेक यादव जैसे कर्मठ कार्यकर्ता मेरे जीवन मे कभी नहीं मिल सकते। उनके निधन से समाजवादी पार्टी महानगर की बहुत बड़ी क्षति हुई है ।
शोक प्रकट करने वालों में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव,एमएलसी लाल बिहारी यादव, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक महेन्द्र पटेल, लोक सभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी यादव, अजय चौधरी, शमीम अंसारी,पूर्व पार्षद वरूण सिंह,आनंद मौर्या, दिलीप कश्यप,पूजा यादव, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed