फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salute to UP Police on encounter, Sand Artist portrays police engraved on sand

विकास के एनकाउंटर पर यूपी पुलिस को सैल्यूट, सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर उकेरा पुलिस के पराक्रम का चित्र

Fri, 10 Jul 2020 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Jul 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Salute to UP Police on encounter, Sand Artist portrays police engraved on sand
रेत पर पुलिस के पराक्रम का चित्र उकेरते सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह । - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर पर बलिया जिले के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने अपने गांव में रेत पर अनुपम आकृति उकेरकर पुलिस को सैल्यूट किया है। जिले के राजा गांव खरौनी के रूपेश सिंह ने कहा कि पुलिस के इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी।

विज्ञापन


रूपेश ने कहा कि कानपुर में पुलिसकर्मियों की जिस तरह से नृशंस हत्या की गई थी, यदि उसकी सजा विकास और उसके साथियों को नहीं मिलती तो इसका काफी गलत संदेश जाता। इससे अपराधियों का हौसला बढ़ जाता और प्रदेश में इस तरह की अन्य घटनाएं भी हो सकती थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने जिस तरह से विकास को उसके किए की सजा दी है, उससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता था। रूपेश ने बताया कि उनकी इच्छा विश्व रिकार्ड बनाने की है। उन्होंने तय किया है कि जब तक वह अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं कर लेते तब तक दाढ़ी नही कटवाएंगे। 

रूपेश ने पिछले दिनों चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को रेत पर आकृति बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अनुपम कलाकृति समर्पित किया था।रूपेश ने छठवें विश्व योगा दिवस भी अनूठे अंदाज में मनाया था। रूपेश हाल ही में बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद की कलाकृति बनाकर चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed