फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salary of teachers and employees stopped in Ballia case of wrongful appointment

बलिया: 20 शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोका, गलत तरीके से नियुक्ति का मामला

Tue, 29 Jun 2021 11:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Tue, 29 Jun 2021 11:47 PM IST
सार

एक विद्यालय की प्रबंध समिति भंग कर विभागीय जांच बैठा दी गई है। जल्द मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
 

विज्ञापन
Salary of teachers and employees stopped in Ballia case of wrongful appointment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में अनियमित तरीके से नौकरी पाने वाले करीब 20 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन पर डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने रोक लगा दी है। एक विद्यालय की प्रबंध समिति भंग कर विभागीय जांच बैठा दी गई है। जल्द मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन



जिन 20 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगी है, उनमें नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय के आठ शिक्षक शामिल हैं। इन पर कूट रचना कर नौकरी पाने का आरोप है। सोहांव ब्लाक के एक विद्यालय में तैनात एक अध्यापक पर एक ही वर्ष में यूपी और बिहार बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के आरोप की पुष्टि हुई है। रेवती ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय के दस शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन में अनियमितता पाए जाने पर रोका गया है। बेलहरी ब्लॉक के एक विद्यालय की प्रबंध समिति को भंग करते हुए वहां के एक अध्यापक का वेतन रोक दिया गया है। विभागीय जांच भी बैठा दी है।

विज्ञापन

30 शिक्षण संस्थाओं में पद से अधिक नियुक्तियां

जिले में कुल 91 मान्यता प्राप्त कालेज हैं। इनमें 30 कॉलेजों के प्रबंधन ने 2011 से 2016 के मध्य पद से अधिक 42 शिक्षकों की नियुक्तियां कर लीं। इसमें कई कालेजों के प्रबंधक, पूर्व डीआईओएस और अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी शाखा को सौंप दी। साथ ही सबका वेतन रोकने का आदेश दे दिया। एक साल पहले कई शिक्षकों के वेतन जारी कर दिए गए। इस पर शासन ने आपत्ति जताते हुए वर्ष 2020 में प्रकरण की नए सिरे से जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी। 

नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर 20 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। एक विद्यालय में प्रबंधकीय विवाद और फर्जी नियुक्ति करने के आरोप में प्रबंध समिति को भंग किया गया है। विभागीय जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी। - डॉ. ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस, बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed