{"_id":"62f8c6edf922b32fdb1490d4","slug":"saint-protest-baba-ramdev-in-kashi-varanasi-said-ramdev-is-businessman-not-a-monk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव का विरोध: संतों ने कहा- साधु नहीं व्यापारी हैं रामदेव, शिक्षा बोर्ड की कमान सौंपे जाने से आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव का विरोध: संतों ने कहा- साधु नहीं व्यापारी हैं रामदेव, शिक्षा बोर्ड की कमान सौंपे जाने से आपत्ति
Sun, 14 Aug 2022 03:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:27 PM IST
सार
अखिल भारतीय संत समिति की ओर से आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे संतों ने भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन कर उसके संचालन का जिम्मा बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को सौंपने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
काशी में अखिल भारतीय संत समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय संत समिति की ओर से काशी में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे देशभर के संतों ने योगगुरु रामदेव का विरोध किया। भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन करके उसके संचालन का जिम्मा बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को सौंपने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने कहा कि बाबा रामदेव लाला रामदेव हैं। उनकी मान्यता साधु या संत के रूप में नहीं बल्कि व्यापारी के रूप में है। उनके हाथों में भारतीय शिक्षा बोर्ड की कमान संतों को स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
वहीं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि बाबा रामदेव को भारतीय शिक्षा बोर्ड की कमान सौंपना गलत है। उन्होंने कहा कि रामदेव वेदांगों के विरोधी हैं। मांग किया कि संतों के मार्गदर्शन में ही भारतीय शिक्षा बोर्ड चले। बोर्ड में देश के बड़े शिक्षाविदों और वैद्विक विद्वानों को भी प्रतिनिधित्व मिले।
विज्ञापन
एक समान पाठ्यक्रम-एक समान शिक्षा प्रणाली की मांग
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही देश भर में एक समान पाठ्यक्रम-एक समान शिक्षा प्रणाली को लागू करना चाहिए। शिक्षा में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन करके उसके संचालन का जिम्मा बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को सौंपा है।