फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saint Premanand Maharaj gave mantra of victory to Congress leader Ajay Rai

UP: कांग्रेस नेता अजय राय को संत प्रेमानंद महाराज ने दिया जीत का मंत्र, बोले- एक दिन जरूर मिलेगी सफलता

Thu, 11 Apr 2024 05:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय राय ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने अजय राय को कहा कि विजय और पराजय को लक्ष्य न बनाएं। 

विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj gave mantra of victory to Congress leader Ajay Rai
प्रेमानंद महाराज से मिले कांग्रेस नेता अजय राय - फोटो : वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय राय ने संत प्रेमानंद महाराज से वृंदावन में मुलाकात की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिह्न देकर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन दौरान प्रेमानंद महाराज ने अजय राय को जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन




संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि मेरा सिद्धांत है कि न कभी प्रलोभन न कोई भय अपने कर्तव्य में आगे बढ़ते रहें। कहा कि विजय और पराजय को लक्ष्य न बनाएं। राष्ट्र सेवा का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ते रहिए। आप अपने भाव में पराजित हो गए तो फिर पराजित हैं, इसलिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़िए। आप अपने आपको को कभी पराजित न समझें। अपने भाव में आगे बढ़ते रहें। आज नहीं तो कल विजय श्री ही प्राप्त होगी, क्योंकि जो कभी टूटता नहीं है, उदास नहीं होता है वह निश्चय ही विजय प्राप्त करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed