फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus in Shastri Hospital, misbehavior with female guard

Varanasi News: शास्त्री अस्पताल में हंगामा, महिला गार्ड के साथ दुर्व्यवहार

Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Shastri Hospital, misbehavior with female guard
रामनगर। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों ने हंगामा किया। बिना लाइन के डॉक्टर के कमरे में घुसने को लेकर विवाद हुआ। समझाने पर महिला गार्ड के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे ओपीडी ठप रही।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुबह ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लोग लाइन में लगे थे। इसी बीच कुछ लोग आगे जाकर डॉक्टर के कमरे में जाने लगे। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला गार्ड ने लोगों को रोका तो उससे भी उलझ गए। हंगामा बढ़ने पर डॉ. राजेंद्र सिंह अपनी कुर्सी छोड़कर बाहर चले गए। हंगामे की सूचना मिलते ही सीएमएस एसी दुबे मौके पर पहुंचे हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। कुछ देर के बाद डॉ. राजेंद्र सिंह अपने चेंबर में वापस आए और ओपीडी शुरू हो सकी। इस बारे में सीएमएस एसी दुबे ने बताया कि कुछ लोगों ने हंगामा किया था। समझाकर लोगों को शांत कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed