फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS chief said: there is a need to increase number of swayamsevaks

आरएसएस प्रमुख बोले: स्वयंसेवकों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत, शक्ति से सज्जन लोगों की सुरक्षा होगी

Wed, 19 Jul 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:10 PM IST
सार

काशी दौरे पर पहुंचे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार शाम  विश्व संवाद केंद्र में संघ के पदाधिकारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  समाज की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं। अब जरूरत स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने की है। 

विज्ञापन
RSS chief said: there is a need to increase number of swayamsevaks
गाजीपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 संघ का कार्य लोक संग्रह है। इस शक्ति से सज्जन लोगों की सुरक्षा होगी। समाज की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं। अब जरूरत स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने की है। इस दिशा में तेजी से काम करना है। यह कहना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का। वह बुधवार की देर शाम वाराणसी स्थित विश्व संवाद केंद्र में संघ के पदाधिकारियों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख बुधवार सुबह जल्दी उठे और पूजा-पाठ करके गाजीपुर रवाना हो गए। गाजीपुर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ में देर शाम तक रहे, फिर लौटकर काशी आए। उन्होंने विश्व संवाद केंद्र में संघ के पदाधिकारियों से बात की और विभिन्न आयामों पर चर्चा की है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, देवी बुढ़िया माई के दरबार में टेका मत्था
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसंघचालक गुरुवार सुबह मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ में अड़गड़ानंद महाराज और अमरावती में हंसबाबा आश्रम जाएंगे। संतों के सानिध्य में रहेंगे। देश व सामाजिक बदलाव पर बात करेंगे। शुक्रवार को काशी के धंधेश्वर महादेव शाखा में शामिल होंगे।

दुनिया के 25 देशों के मंदिरों के प्रमुखों के महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे आरएसएस प्रमुख

आरएसए प्रमुख शनिवार को दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। टेंपल कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी में दुनिया के 25 देशों के हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन धर्म से जुड़ी संस्थाएं व 450 से अधिक विख्यात मंदिरों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेंशन एंड एक्सपो (आईटीसीएक्स) का आयोजन विश्व में पहली बार किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीटों की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। इसमें मंदिरों के प्रशासन, प्रबंधन और संचालन के विकास व सशक्तीकरण पर विचार विमर्श होगा। टेंपल कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी, आईटीसीएक्स के चेयरमैन प्रसाद लाड और को क्यूरेटर मेघा घोष ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में मंदिर से जुड़े कार्यपालकों के साथ चर्चा के बाद अहम निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed