फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RSS chief Mohan Bhagwat Visit Siddhapeeth Hathiyaram Math Worship Goddess Budhia Mai

Ghazipur: सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, देवी बुढ़िया माई के दरबार में टेका मत्था

Wed, 19 Jul 2023 05:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को गाजीपुर पहुंचे। लगातार दूसरे साल जखनियां स्थित सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पर हो रहे चतुर्मास अनुष्ठान में भाग लिया। आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए मोहन भागवत यहां 24 घंटे तक प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat Visit Siddhapeeth Hathiyaram Math Worship Goddess Budhia Mai
सिद्धपीठ हथियाराम मठ में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को गाजीपुर पहुंचे। लगातार दूसरे साल जखनियां स्थित सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पर हो रहे चतुर्मास अनुष्ठान में भाग लिया। आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए मोहन भागवत यहां 24 घंटे तक प्रवास करेंगे। पहले दिन उन्होंने देवी बुढ़िया माई, सिद्धिदात्री माता का पूजन-अर्चन के बाद ज्योतिर्लिंग का दर्शन करते हुए रुद्राभिषेक किया। गुरुवार को मोहन भागवत मंगलभवन के पास नौ ग्रह वाटिका का स्थापना करेंगे। उसके बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।  

विज्ञापन


वाराणसी से सैदपुर के रास्ते संघ प्रमुख मोहन भागवत सिद्ध पीठ हथियाराम मठ के मुख्य गेट पर सुबह 11:03 बजे पहुंचे। संघ प्रमुख ने 11:35 बजे से लेकर 12:40 बजे तक देवी बुढ़िया माई और 12:05 बजे से लेकर 12:15 बजे तक सिद्धिदात्री माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कैलाश भवन में महांडलेश्वर सहित अन्य संभ्रातजनों से मिले। इस दौरान आध्यात्मिक चर्चा की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज, बोले- अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर आए ये लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत

सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का भव्य स्वागत और सत्कार किया गया। मुख्य द्वार पर पहुंचते ही पुष्प वर्षा हुई। महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने पुष्प गुच्छ दिया। मोहन भागवत का एक झलक पाने को लोग बेताब थे। इसके चलते लोग धक्का-मुक्की भी कर ले रहे थे। 

पहले रोका फिर अंदर गए उपराज्यपाल के बेटे

संघ प्रमुख की सुरक्षा में गाजीपुर समेत आसपास के छह जनपदों की करीब 1200 पुलिस, पीएसी और स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। दोपहर करीब ढ़ाई बजे संघ प्रमुख भोजन आवास पहुंचे। जहां संघ प्रचारक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा भी अंदर जाने लगे। इस दौरान एसपीजी के जवानों ने उन्हें रोक दिया। हालांकि करीब 20 मिनट बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने अभिनव को अंदर ले गए।

मंदिर प्रमुखों के महासम्मेलन का शुभारंभ करेंगे संघ प्रमुख

संतों का सानिध्य पाने के लिए मोहन भागवत पांच दिवसीय काशी दौरे पर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के अंतिम दिन 22 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में आयोजित तीन दिवसीय मंदिर प्रमुखों के महासम्मेलन के शुभारंभ सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसमें दुनिया भर के 25 देशों के मंदिरों के प्रतिनिधि, महंत और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed