{"_id":"63076ca04ab1a40bfc548207","slug":"rs-173-crore-will-be-spent-on-ropeway-in-varanasi-district-administration-sent-proposal-to-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ropeway Project: वाराणसी में रोपवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 173 करोड़, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ropeway Project: वाराणसी में रोपवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 173 करोड़, शासन को भेजा प्रस्ताव
Thu, 25 Aug 2022 06:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:58 PM IST
सार
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 3.75 किलोमीटर रोपवे संचालन के लिए करीब 461 करोड़ की लागत आएगी। जिलाधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में रोपवे
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी में रोपवे संचालन के लिए 1.59 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिग्रहण पर करीब 173 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब शासन की मंजूरी के बाद इस दिशा में आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 3.75 किलोमीटर रोपवे संचालन के लिए करीब 461 करोड़ की लागत आएगी। जिलाधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उसमें बताया गया है कि कुल 1.59 हेक्टेयर जमीन में 0.96 हेक्टेयर जमीन तो निजी है, जबकि 0.63 हेक्टेयर सरकारी जमीन है।
विज्ञापन
नियमानुसार शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट का दो गुना मुआवजा देने का प्रावधान है। प्रस्ताव में जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि निजी भूखंड के अधिग्रहण के लिए शासन को 72 करोड़ और सरकारी जमीन पर 101 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जो परियोजना प्रस्तावित हुई है उसमें कैंट, भारत माता मंदिर, रथयात्रा, गिरिजाघर और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन के साथ ही 30 टावर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
जमीनों के अधिग्रहण की बात है तो भारत माता मंदिर परिसर में 3600, कैंट और गोदौलिया चौराहे पर 3000 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बीटीएस में भी 4000 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। 30 टावर के निर्माण के लिए 36 वर्ग मीटर जमीन लेने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।